बच्चों के लिए कौन से हीटर सुरक्षित हैं? डॉक्टर ने बताया कौन सा सबसे अच्छा है, रूम हीटर या ब्लोअर

Best Room Heater: बच्चे के कमरे में हीटर लगाने से पहले जान लें डॉक्टर की सलाह. बच्चों के डॉक्टर शिशिर अग्रवाल ने बताया बच्चे के कमरे में लगाने के लिए बेस्ट हीटर कौन से होते हैं.

Heater For Kids

सबसे अच्छा हीटर कौन सा है?

Room Heater: सर्दियों के मौसम में कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर लगाया जाता है. मार्केट में आमतौर पर ब्लोअर हीटर (Blower Heater), रेडिएटर्स और रॉलिग हीटर उपलब्ध होते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं बच्चों के कमरे में लगाने के लिए कौन से हीटर बेस्ट होते हैं और कौन से हीटर बच्चों के लिए (Heater For Kids) सुरक्षित हैं? इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने एक वीडियो में पीडियाट्रिशियन डॉ. शिशिर अग्रवाल ने बताया है कि बच्चे के कमरे के लिए कौन सा हीटर सबसे सेफ होता है.

विज्ञापन

बच्चों के लिए सुरक्षित हीटर कौन से हैं

ब्लोइर हीटर

विज्ञापन

पीडियाट्रिशियन डॉ. शिशिर अग्रवाल ने बताया कि ब्लोअर हीटर कभी भी बच्चों के लिए इस्तेमान नहीं करने चाहिए. ब्लोअर से कमरे का वातावरण ड्राई हो जाता है. इससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, स्किन ड्राई हो जाती है और सर्दी-जुकाम लग जाता है.

ऑयल फिल्ड रेडिएटर

विज्ञापन

बच्चों के लिए सबसे अच्छा है ऑयल फिल्ड रेडिएटर. डॉक्टर का कहना है कि यह हीटर कमरे को धीरे-धीरे गर्म करता है. इससे बच्चा एकदम कंफर्टेबल रहता है. इस हीटर की अच्छी बात यह भी है कि इसे बंद करने के बाद भी कमरा देर तक गर्म रहता है और ह्यूमिडिटी मेंटेन रहती है.

रोड हीटर

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि रोड हीटर की पहुंच पूरे कमरे में नहीं होती है. इसका इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसकी लिमिटेड अप्रोच होती है.

बच्चे से कितनी दूरी पर रखें हीटर

विज्ञापन
  • डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे से 4 से 6 फुट दूर ही हीटर को रखें.
  • जब कमरे में हीटर चल रहा हो तो इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में प्रोपर वेंटिलेशन बना रहे.
  • ध्यान रखें कि बच्चा बहुत ज्यादा कपड़े पहने हुए ना हो. अगर कमरे में हीटर चल रहा है तो बच्चे के कपड़ों की लेयर उसके अनुसार ही कम करते रहे.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप हीटर ऐसी जगह लगाएं जो सूखी हो और जहां पर पानी वगैरह ना हो.
  • हीटर को किसी टेबल पर रखने के बजाए जमीन पर ही कमरे के कोने में लगाया जा सकता है. टेबल से हीटर गिरने की संभावना रहती है.

यह भी पढ़ें – 1 महीने के नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें? हर मां को रखना चाहिए इन 10 बातों का ख्याल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ