छोटा बच्चा बात-बात पर हाथ उठाता है तो क्या करें? यहां जानिए कैसे छूटेगी बच्चे की मारने की आदत

Bacha Mare To Kya Kare: छोटे बच्चे अक्सर ही माता-पिता पर हाथ उठा देते हैं, बाल खींचने लगते हैं या काट लेते हैं. ऐसे में यहां जानिए बच्चे की इन बुरी आदतों को किस तरह छुड़ाया जा सकता है.

parenting tips

अगर बच्चा आप पर हाथ उठाता है तो करें यह काम.

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में माता-पिता के पास बहुत से चैलेंजेस आते हैं और इन्हीं में से एक चैलेंज है बच्चे का अपने पैरेंट्स पर हाथ उठाना. छोटे बच्चों में अक्सर ही यह आदत देखी जाती है. बच्चे जब-तब पैरेंट्स पर हाथ उठा देते हैं. कई बार बच्चे ऐसा गुस्से में करते हैं तो कई बार उन्हें पैरेंट्स को अचानक से मार देने में खुशी मिलती है. ऐसे में पैरेंट्स अगर बच्चे को पलट कर मारने लगें या उसपर जोर से चिल्लाएं तब भी बच्चे की यह बुरी आदत (Hitting Habit) नहीं छूटती है. इसीलिए सही अप्रोच अपनाना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह पैरेंट्स बच्चों के हाथ उठाने की आदत को छुड़ा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे छुड़ाएं बच्चे की हाथ उठाने की आदत

हाथ उठाने को पर्सनली ना लें

अगर छोटा बच्चा आप पर गुस्से में हाथ उठाता है तो यह ना सोचें कि बच्चा आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है बल्कि इसे इस तरह से देखने की कोशिश करें कि हो सकता है बच्चा खुद किसी बात से इरिटेटेड या परेशान हो. इसीलिए बच्चे पर गुस्सा करने के बजाय या उसे डांटने-मारने के बजाय उससे प्यार से डील करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

आराम से बच्चे का हाथ हटाएं

बच्चा आपको मारने की कोशिश करे तो गुस्से से बच्चे का हाथ ना झटकें और ना ही उसे पलटकर मारने की कोशिश करें. बच्चे के हाथ को आराम से पकड़ें और उसे मना करें कि वह आपको नहीं मार सकता है. बिना बच्चे को आंखें दिखाए या मारे बाउंड्रीज सेट करें.

विज्ञापन

बच्चे को समझाएं कि उसके मारने पर दर्द होता है

छोटे बच्चे आपके इमोशंस को नहीं समझ पाते हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं लग पाता है कि जब वे आपको मारते हैं तो इससे दर्द होता है. बच्चे को यह प्यार से समझाएं और बताएं कि जब कोई किसी पर हाथ उठाता है तो उस व्यक्ति को दर्द होता है और इसीलिए हाथ नहीं उठाया जाना चाहिए.

विज्ञापन

बच्चे की फीलिंग्स को सुनें

बच्चा आपको मारता है तो उसपर चिल्लाएं नहीं बल्कि उससे पूछें कि क्यों उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि उसे हाथ उठाना है. बच्चे से कहें कि वह आपको बताए कि वह इस समय क्या फील कर रहा है और ऐसा फील करने का क्या कारण है. मान लीजिए आपने बच्चे के हाथ से उसकी कोई फेवरेट चीज ले ली है, तो बच्चे से कहें कि इस समय यह चीज उसे नहीं मिल सकती और इससे उसका अपसेट होना जायज है लेकिन हाथ उठाना सही नहीं है.

विज्ञापन

बच्चे को छूने और मारने में फर्क समझाएं

बहुत से छोटे बच्चों को छूने या मारने में फर्क नहीं पता होता है. बच्चे को लगता है कि वह आपको छू रहा है लेकिन असल में वह अपने हाथ तेजी से आप पर उठा देता है. ऐसे में बच्चे को समझाएं कि प्यार से किस तरह छुआ जाता है. इस तरह बच्चे की गलती से हाथ उठाने की आदत छूट जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ