Baby Puts Something In Nose: छोटे बच्चे अक्सर ही खेलते हुए अपनी नाक और मुंह में कुछ ना कुछ डालते रहते हैं. कई बार कोई खाने की चीज जैसे छोले, चने या फिर कोई बीज या खिलौने का कोई छोटा टुकड़ा बच्चे नाक में डालते हैं और ये चीजें नाक के छेद में अटक जाती हैं. ज्यादातर पैरेंट्स इस स्थिति में पैनिक होकर बच्चे की नाक में उंगली डालकर इस फंसी हुई चीज को निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन, इस तरह चीज बाहर आने के बजाय और अंदर जाकर अटक सकती है. ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ. संतोष कुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है अगर बच्चा अपनी नाक में कोई चीज फंसा लेता है तो पैरेंट्स को क्या करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – बच्चा स्विमिंग करने जाता है तो हो सकती हैं ये 7 दिक्कतें, डॉक्टर ने बताया पैरेंट्स को क्या करना चाहिए
बच्चा नाक में कुछ डाल ले तो क्या करें
डॉक्टर ने कहा कि मान लीजिए आपके बच्चे ने नाक के बाएं छेद में एक चने का दाना डाल लिया है. इस स्थिति में बच्चे की नाक के दाएं छेद को दबाएं और उसे मुंह से सांस दें. बच्चे के मुंह में सांस देने से प्रेशर के कारण नाक के बाएं छेद में फंसा दाना बाहर निकल जाता है.
क्या ना करें
अगर बच्चे ने अपनी नाक में कुछ डाल लिया है तो इस स्थिति में उसकी नाक उंगली या किसी चीज को डालकर फंसी हुई वस्तु निकालने की कोशिश ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने सावधानी नहीं बरती और फंसी हुई वस्तु नाक के ज्यादा अंदर जाकर फंस गई तो बाद में अस्पताल ले जाने के बाद बच्चे को एनेस्थीशिया देकर डॉक्टर ही इस फंसी हुई चीज को नाक से बाहर निकाल सकेंगे.
इस बात का रखें खास ध्यान
- अगर बच्चे ने नाक में कुछ डाल लिया है और आप उस चीज को निकालने की कोशिश कर रहे हैं तो संयम बनाकर रखें. आपको पैनिक नहीं करना है, बच्चे के मुंह में बहुत जोर से सांस नहीं भरनी है और बच्चे को दबाना नहीं है.
- बच्चे की नाक में फंसी चीज को निकालने के लिए नाखूनों से नोचने की कोशिश ना करें, ट्वीजर्स का इस्तेमाल ना करें, नाक में कॉटन बट्स या उंगली ना डालें.
- अगर कोई चीज नाक में है और ढीली है तो हल्के से फूंक मारकर निकालने की कोशिश करें.
- अगर बच्चे की नाक में अटकी चीज ना निकले, बच्चे को दर्द हो, खून निकले या सांस लेने में तकलीफ हो तो देरी किए बिना तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें – बच्चे को 6 महीने से पहले क्यों नहीं देना चाहिए पानी? वजह जानकर आप कभी नहीं करेंगे ये भूल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines