बच्चा स्विमिंग करने जाता है तो हो सकती हैं ये 7 दिक्कतें, डॉक्टर ने बताया पैरेंट्स को क्या करना चाहिए

Swimming Pool Safety Tips: अगर आपका बच्चा भी स्विमिंग करने जाता है तो यहां जानिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस तरह आप बच्चे को बीमार पड़ने से बचा सकते हैं.

Swimming Pool

बच्चे को स्विमिंग पूल भेजने से पहले जान लें ये बातें.

Swimming Pool Safety: गर्मियों के मौसम में पैरेंट्स बच्चों को स्विमिंग सीखने के लिए या फिर सीखने के बाद स्विमिंग करने के लिए भेजते हैं. ठंडे-ठंडे पानी में स्विमिंग करना बच्चों को अच्छा भी लगता है और उनकी स्विमिंग स्किल्स बेहतर होती हैं सो अलग. लेकिन, स्विमिंग करते हुए कई बार बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं. ऐसा पानी में क्लोरिन या गंदगी होने के चलते भी होता है. इसी बारे में बताते हुए चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राधिका सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे को स्विमिंग पूल के कारण कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं और पैरेंट्स बच्चे की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए क्या कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विमिंग पूल के पानी से बच्चे को कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं

पानी वाले इंफेक्शन – स्विमिंग पूल का पानी अगर साफ ना हो तो बच्चे को पानी वाले इंफेक्शंस हो सकते हैं, बच्चा अगर स्विमिंग पूल का पानी पी लेता है तो उसे डायरिया हो सकता है.

स्विमर्स इयर – बच्चे को कान का इंफेक्शन (Ear Infection) हो सकता है. अगर स्विमिंग पूल में कान में बड्स ना लगाए जाएं तो इससे पानी कान में जा सकता है और कान के दर्द और दिक्कतों का कारण बन जाता है.

विज्ञापन

स्किन इंफेक्शंस – स्विमिंग पूल के पानी से बच्चे को स्किन की दिक्कतें हो सकती हैं.

आई इंफेक्शन – स्विमिंग पूल का पानी आंख में चला जाए तो इस पानी से आंख के इंफेक्शन (Eye Infection) का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

शुगर कम होना – अगर बच्चे ने कुछ खाया नहीं है और वह सुबह उठकर स्विम करने चला गया है तो उसका ब्लड शुगर कम हो जाता है.

डिहाइड्रेशन – बच्चे ने अगर पानी नहीं पिया है और वह स्विम करने गया है तो उसके शरीर में पानी की कमी हो सकती है.

विज्ञापन

सांस संबंधी दिक्कतें – बच्चे को व्हीजिंग जैसी श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. बच्चा स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरिन के फ्यूम्स से इस दिक्कत का शिकार हो सकता है.

पैरेंट्स को क्या करना चाहिए

विज्ञापन
  • बच्चे को जिस स्विमिंग पूल में स्विम करने भेजा जा रहा है वहां यह जरूर देखें कि एक अच्छा लाइफगार्ड है या नहीं
  • स्विमिंग पूल सर्टिफाइड है या नहीं इसकी जांच करें
  • बच्चे को एकदम सुबह या शाम के समय भेजें जिस समय ज्यादा धूप ना हो
  • बच्चे को स्विमिंग के अच्छे गियर्स दिलाएं जो उसकी आंखों और कानों को कवर करते हैं
  • बच्चे को सनस्क्रीन लगाकर स्विमिंग करने भेजें
  • बच्चा हाइड्रेटेड रहे इसीलिए उसके साथ पानी की बोतल भेजें
  • घर आने के बाद बच्चे को खाना खिलाएं
  • स्विमिंग पूल में जाने से पहले और स्विमिंग पूल से निकलने के बाद बच्चे को अच्छे से नहलाएं
  • बच्चे के कान को सुखाना ना भूलें.

यह भी पढ़ें – बच्चे को 6 महीने से पहले क्यों नहीं देना चाहिए पानी? वजह जानकर आप कभी नहीं करेंगे ये भूल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ