हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर में आती है अजीब सी बदबू? रसोई के ये 3 मसाले दूर कर देंगे Bad Odor, ऐसे बनाएं होममेड फ्रेशनर

Homemade Room Freshener: घर में बार-बार अजीब सी बदबू आती है तो महंगे रूम फ्रेशनर खरीदने के बजाय किचन में रखे इन मसालों को पानी में उबालकर इनकी खुशबू घर में फैलाई जा सकती है. जानें बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
नेचुरल रूम फ्रेशनर कैसे बनाते हैं? Image Credits - AI

Homemade Room Freshener: कभी-कभी चाहे आप घर की कितनी ही सफाई कर लें, लेकिन फिर भी किचन, बंद कमरे या आसपास से अजीब सी बदबू आती रहती है. इससे बचने के लिए कई लोग बाजार से महंगे रूम फ्रेशनर लाते हैं. मगर इन रूम फ्रेशनर्स के साथ भी ये दिक्कत रहती है कि उनकी खुशबू कुछ देर तक ही रहती है और फिर गायब हो जाती है. लेकिन, आपको हर बार महंगा रूम फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं है. किचन में पाए जाने वाले 3 मसालों से ही आप घर की बदबू को कुछ समय के लिए कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो मसाले जो आपके घर की बदबू (Ghar Ki Badbu) कम करने में मदद कर सकते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करना है.

यह भी पढ़ें – सोफा हो गया है गंदा, जम गई है धूल? यहां जानिए बिना किसी मशीन घर पर कैसे करें सफाई

होममेड फ्रेशनर कैसे बनाएं

तेजपत्ता- 6 से 8
दालचीनी की स्टिक- 2
लौंग- 8 से 10
पानी- 1 लीटर

विज्ञापन

तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग की खुशबू से बदलेगा माहौल

तेजपत्ते से हल्की हर्बल खुशबू आती है, दालचीनी से गर्म और मीठी खुशबू आती है, वहीं लौंग से तेज और मसालेदार खुशबू आती है. लेकिन एक बात ध्यान रखने की है कि इसका काम बदबू को कुछ समय के लिए कम या ढकना है ना कि उसे जड़ से खत्म करना. अगर घर में हर वक्त सीलन, कूड़े या नाली जैसी बदबू आती है तो इसके लिए जरूरी है कि उसके मूल कारण की पहचान करके उसे दूर किया जाए.

विज्ञापन

फ्रेशनर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तीनों मसाले डाल दीजिए.
  • अब इस पैन में पानी डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर उबालने के लिए रख दीजिए.
  • जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, वैसे ही फ्लेम को कम कर दीजिए.
  • अब लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे धीमी फ्लेम पर पकने दें ताकि मसालों की खुशबू और भाप आसपास फैल सके.
  • पैन को ढकें नहीं ताकि इसकी खुशबू आसपास फैलती रहे.
  • अगर आपको लगे कि पानी कम हो गया है, तो आप बीच में थोड़ा और पानी डाल सकते हैं.

कहां-कहां कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

विज्ञापन

इसका इस्तेमाल आप किचन के आसपास, लिविंग रूम या फिर बंद बेडरूम में भी कर सकते हैं. अगर किचन में खाना बनाने के बाद हल्की खाने की गंध आ रही है तो उसे कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप इस फ्रेशनर की खुशबू को अपने हिसाब से रखना चाहते हैं तो इसकी खुशबू को अपने मुताबिक एडजस्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने हिसाब से दालचीनी या लौंग की मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं. थोड़ी और अच्छी खुशबू चाहते हैं तो इसमें संतरे के छिलके भी डाल सकते हैं.

बदबू हटाने के साथ ये गलती न करें

विज्ञापन
  • जब आप इसे गैस पर रख रहे हों तो इसे बिना निगरानी के न छोड़ें.
  • ध्यान रहे कि पानी पूरी तरह न सूखने दें, नहीं तो मसाले जल सकते हैं.
  • कभी भी इसे रातभर गैस पर रखकर न छोड़ें. अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो भी इसे गैस पर छोड़कर न जाएं.

यह भी पढ़ें – सोने-चांदी के गहने तो देखे होंगे, क्या कभी चांदी की चटनी खाई है? होश उड़ा देगी कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola