How To Remove Dark Circles: आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे पूरे चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं. घर ही नहीं बल्कि ऑफिस के लोग तक नोटिस करने लगते हैं कि आंखों के नीचे काले घरे पड़ गए हैं. कई बार महंगी क्रीम्स भी इन डार्क सर्कल्स को नहीं हटा पाती हैं. ऐसे में घर के नुस्खे इन डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं. ऐसा ही एक नुस्खा है आलू (Potato). आलू को आंखों के नीचे लगाने पर डार्क सर्कल्स कम होने में असर दिख सकता है.
यह भी पढ़ें – रात को सोते समय चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? जानिए इफेक्ट्स और अप्लाई करने का तरीका
डार्क सर्कल्स हटाने के लिए कैसे लगाएं आलू
आलू का रस लगाकर देखें
आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरों के लिए आलू का रस (Potato Juice) कारगर साबित हो सकता है. आलू को कद्दूकस करके उसे निचोड़ें और फिर रूई में लगाकर अंडर आईज पर लगाएं. इसे कुछ देर लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं.
आलू के स्लाइसेस भी आएंगे काम
आलू के स्लाइसेस को आंखों के ऊपर लगाकर रखा जा सकता है. जिस तरह खीरे के स्लाइस काटकर आंखों पर रखे जाते हैं बिल्कुल उसी तरह आंखों के ऊपर रखें. आलू के स्लाइसेस काले घेरों को हल्का करने में मदद करते हैं.
आलू और शहद
एक चम्मच आलू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं. इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट लगाकर रखने का बाद धोकर हटा लें. शहद और आलू के गुण साथ मिलकर असर दिखाते हैं. इससे आंखों के डार्क सर्कल्स हटते हैं और शहद से त्वचा को मॉइस्चर भी मिल जाता है.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग पहले पका लें और फिर फ्रिज में ठंडा करके आंखों के ऊपर रख लें. इससे डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं.
- बर्फ से आंखों के आस-पास सिकाई करने से भी डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं.
- बादाम के तेल को भी डार्क सर्कल्स पर लगाया जा सकता है. इसके विटामिन ई के गुण स्किन को ग्लो देते हैं.
- पूरी नींद लेने पर ध्यान दें. पूरी नींद लेने पर डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं.
- स्क्रीन टाइम को कम करने पर ध्यान दें जिससे डार्क सर्कल्स ना हों.
यह भी पढ़ें – चेहरे के बाल हमेशा के लिए हटाने के लिए क्या करें? जानिए किस घरेलू नुस्खे से हटेंगे फेशियल हेयर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines