Plastic Chair Cleaning: अक्सर देखने को मिलता है कि घर में रखी सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां खरीदते समय तो एकदम चमचमाती हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद उनकी चमक गायब हो जाती है और उन पर पीलापन, धूल और जिद्दी दागों की परत जम जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वो नई कुर्सी ले लें या फिर उन पर लगे दाग हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत है. लेकिन, हर दाग को हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर की ही कुछ आम चीजों की मदद से प्लास्टिक की पुरानी कुर्सियां फिर से चमक उठेंगी. आइए जानते हैं 3 ऐसी चीजों के बारे में जिनसे आप गंदी सफेद प्लास्टिक की कुर्सियों (White Plastic Chair) को चमचमाता हुआ बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बारिश के मौसम में बेसन को कीड़ों से बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
कैसे करें प्लास्टिक की कुर्सी को साफ
बेकिंग सोडा आएगा काम
आपके किचन में मिलने वाला बेकिंग सोडा आपकी कुर्सियों की चमक लौटाने में काफी कारगर हो सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और पानी को आपस में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को कुर्सी पर वहां लगाएं, जहां दाग हैं और इसे 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. फिर किसी मुलायम स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से इसे साफ कर लें. अगर आपको कुर्सियों की डीप क्लीनिंग करनी है तो यह तरीका बहुत असरदार है.
नींबू और नमक का इस्तेमाल करें
नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन बहुत असरदार होता है क्योंकि नींबू में नैचुरल एसिड होते हैं और नमक एक नैचुरल स्क्रबर है. इससे कुर्सी साफ करने के लिए आधे नींबू पर नमक लगाकर उसे सीधे कुर्सी की दाग वाली जगह पर लगाकर रगड़ दें. 10 से 15 मिनट के बाद उसे पानी से धो लें. इस नुस्खे से कुर्सी पर पड़े पीले निशान आसानी से हट जाएंगे.
डिटर्जेंट और गुनगुना पानी भी आ सकता है काम
डिटर्जेंट और गुनगुने पानी का ये फार्मूला कुर्सी पर जमी हल्की धूल और गंदगी हटाने में काफी उपयोगी है. इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिला दें और फिर स्पंज या किसी मुलायम कपड़े की मदद से पूरी कुर्सी को साफ कर लें. फिर कुर्सी को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
सफाई करते समय ये गलतियां बिल्कुल न करें
सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सफाई के लिए हार्ड वायर ब्रश इस्तेमाल न करें, इससे कुर्सी पर खरोंच पड़ने का डर रहता है. कुर्सी को साफ करने के लिए तेज केमिकल या ब्लीच का इस्तेमाल करने से बचें, इससे प्लास्टिक को नुकसान पहुंच सकता है. सफाई करने के बाद कुर्सी को अच्छी तरह सूखने दें. अगर आप समय-समय पर सफाई करते रहेंगे, तो गंदगी जमने की संभावना कम हो जाती है.
लंबे समय तक चमक बनाए रखने के आसान टिप्स
- समय-समय पर कुर्सी की सफाई करते रहें.
- कुर्सियों को लंबे समय के लिए तेज धूप या बारिश में न छोड़ें. इससे उनकी चमक खत्म हो सकती है.
- जब कुर्सियों का इस्तेमाल न हो, तब उन्हें ढककर किसी सूखी जगह पर रखें.
यह भी पढ़ें – अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा
संबंधित खबरें
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
11 mins agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
26 mins agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
1 hr agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 hr agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
2 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
5 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
5 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
7 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
21 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines