Kitchen Towel Cleaning: किचन में छोटे-मोटे कामों के लिए छोटे सूती का कपड़ा या तौलिया रखा जाता है. इन्हें रसोई का पौना भी कहते हैं. ये रोटी रखने, चकला-बेलन साफ करने, प्लेट पोंछने और स्लैब साफ करने जैसे छोटे-मोटे कामों में इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग रसोई के इस कपड़े को लंबे समय तक नहीं धोते हैं जिस चलते यह कपड़ा गंदा तो होता ही है, इससे बदबू आने लगती है और यह चिपचिपा हो जाता है. इस कपड़े पर ग्रीस या तेल के साथ ही कच्चे खाने और गंदगी वाली सतह के कारण बैक्टीरिया भी पनप जाता है. कई बार आम तरह से धोने पर इसकी चिपचिपाहट कम नहीं होती है. इसीलिए डीप क्लीनिंग (Deep Cleaning) करना जरूरी होता है. यहां ऐसे हैक्स दिए गए हैं जो मिनटों में इस कपड़े को नए जैसा चमकदार बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चे का Teddy Bear हो गया है गंदा और बदबूदार? बिना खराब किए ऐसे करें साफ
कैसे साफ करें रसोई का कपड़ा
रसोई के कपड़े की डीप क्लीनिंग के लिए आपको उबलते गर्म पानी, सफेद सिरका, बेकिंग सोडा (Baking Soda) और डिटर्जेंट की जरूरत होगी. सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले लीजिए. अब गर्म पानी में एक कप सफेद सिरका डालिए और इसमें रसोई के गंदे कपड़ों को डालकर 30 मिनट तक भीगने के लिए रख दीजिए.
अगले स्टेप तक आने तक आपको पानी का रंग बदलता हुआ नजर आने लगेगा. विनेगर वाले पानी को निकालकर एकबार फिर टब में गर्म पानी भरिए और इस बार पानी में आधा कप बेकिंग सोडा डाल दीजिए. इसमें रसोई के कपड़े को डालकर 20 मिनट भिगोकर रखें.
अब कपड़े को निकालें और इसे डिटर्जेंट में डालकर 5 से 10 मिनट के लिए रखकर रगड़कर धो लें. बस इस तरह चमक जाएंगे रसोई के छोटे-छोटे कपड़े. तेल की चिपचिपाहट हटेगी, बदबू दूर होगी और गंदगी हटकर कपड़ों पर चमक नजर आएगी सो अलग.
कितने दिन में धोने चाहिए रसोई के कपड़े
- अगर रसोई के कपड़े या तौलिये का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है तो इसे हफ्ते में जितनी भी बार धोएं लेकिन हर 2 से 3 हफ्तों में इसे डीप क्लीन जरूर करना चाहिए.
- रसोई के कपड़े का कम इस्तेमाल होता है तो इसे महीने में एक बार डीप क्लीन किया जा सकता है.
- अगर कपड़े में से बदबू (Smell) आती है तो इसे तुरंत धो लेना चाहिए. डीप क्लीन करने में देरी नहीं करनी चाहिए.
- एक ही किचन टावल का इस्तेमाल ना करें बल्कि 3-4 रखें और रोटेशन में उनका इस्तेमाल करते रहें. एक ही कपड़े को रोजाना इस्तेमाल ना करें.
माइक्रोफाइबर की सफाई अलग करें
अगर आपका किचन टावल माइक्रोफाइबर से बना है तो इसे विनेगर (Vinegar) और बेकिंग सोडा में ना डालें बल्कि इसके लिए लिए गर्म पानी और डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें. माइक्रोफाइबर को जेंटली साफ करने की जरूरत होती है.
क्या डीप क्लीनिंग के लिए ठंडा पानी ले सकते हैं
गंदे रसोई के कपड़े की डीप क्लीनिंग के लिए कोशिश करनी चाहिए कि गर्म पानी का ही इस्तेमाल किया जाए. गर्म पानी ग्रीस को तोड़ता है और और कीटाणुओं को भी मार देता है.
यह भी पढ़ें – जूते धोने की झंझट छोड़िए, गंदे जूतों की इन घरेलू चीजों से करें फटाफट सफाई
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
10 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
12 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
16 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines