How To Clean Gold Jewelry: सोने के गहनों की बात आती है तो उसकी देखरेख या साफ-सफाई में किसी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता. ना सिर्फ सोना (Gold) महंगा होता है बल्कि सोने के गहने अक्सर नाजुक भी होते हैं. लेकिन, जब भी सोने के गहने गंदे होने लगें या फिर कानों की बालियों (Gold Earrings) या अंगूठी (Gold Ring) पर स्किन का मैल, तेल और धूल जमने लगे तो सोने की सफाई करना जरूरी हो जाता है. ऐसे में सोने को किस तरह से साफ किया जाए इसका ध्यान रखना जरूरी है. यहां जानिए घर पर ही किस तरह सोने की सफाई की जा सकती है.
घर पर कैसे साफ करें सोने के गहने
टूथपेस्ट का क्लीनिंग सोल्यूशन
सोने के गहनों को किसी टूथपेस्ट (Toothpaste) से साफ किया जा सकता है. लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि आप मुलायम टूथपेस्ट चुनें और दानेदार टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें. टूथपेस्ट को गहने पर लगाकर हल्के-हल्के मलें. अब हल्के गर्म पानी से इसे धो लें. गहने को ज्यादा घिसे नहीं. सोने में चमक नजर आने लगेगी.
बर्तन धोने का लिक्विड आएगा काम
जिस लिक्विड से बर्तन की सफाई की जाती है उसी लिक्विड को पानी में घोलकर उसमें गहने रखे जा सकते हैं. इससे सोने की अच्छी सफाई (Gold Cleaning) हो जाती है. एक कप हल्के गर्म पानी में एक चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें और एक चम्मच ही बेकिंग सोडा मिला लें. इसमें 15 मिनट सोने के गहने डुबोकर रखने के बाद हल्के से साफ कर लें.
हल्दी का घोल
आंच पर पैन चढ़ाएं और उसमें एक गिलास पानी डाल लें. अब इसमें एक चम्मच हल्दी और आधा चम्मच कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट डाल लें. जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच बंद कर दें. अब इस गर्म पानी में ही अपने गंदे सोने के गहनों को डालकर 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें. इसके बाद सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश से इन गहनों को साफ कर लें. अब साफ पानी से इन गहनों को साफ करें. आपको सोने के गहनों पर चमक दिखेगी और हर तरह की गंदगी निकल जाएगी.
इन चीजों का कभी ना करें प्रयोग
- इस बात का खास ध्यान रखें कि आप सोना साफ करने के लिए ब्लीच या क्लोरिन का इस्तेमाल ना करें. इससे सोने के गहने परमानेंटली डैमेज हो सकते हैं.
- हार्श टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें. बेकिंग सोडा (Baking Soda) को डायरेक्ट गहनों पर ना लगाएं और जूने से गहने साफ ना करें.
- पेपर टावल या टिशूज से गहनों को ना घिसें. इससे गोल्ड पर स्क्रैच आ सकता है.
- एसिड्स, नींबू या विनेगर का इस्तेमाल ना करें.
- अगर गहनों पर जोड़ है और किसी तरह के मोती या पत्थर उसपर चिपके हैं तो गर्म पानी में ना भिगोएं. इससे गहनों और मोतियों के बीच की गोंद हट सकती है.
- अगर गहनों पर हीरा-पन्ना जैसे रत्न लगे हैं तो किसी और चीज का इस्तेमाल ना करें बल्कि बेसिक साबुन और पानी से ही उन्हें धोएं.
यह भी पढ़ें – Office Romance के मामले में भारत ने UK और US को छोड़ा पीछे, रैंकिंग में आया यह नंबर
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
53 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines