Bache Ke Dant Kaise Saaf Karen: बड़ों की ही तरह बच्चों के दांतों को भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है. दांत साफ ना करने पर उनमें प्लाक जमने लगता है, दांत पीले नजर आने लगते हैं, गंदगी जमने से मुंह से बदबू आती है और अगर दांत सड़ने लगें तो कैविटी हो जाती है जो दांतों के खोखले होने की वजह बनती है. ऐसे में बच्चों के दांत साफ करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, छोटे बच्चे के दांत साफ करने में अक्सर ही यह दिक्कत आती है कि वे दांत साफ (Brush) करने में आनाकानी करने लगते हैं और पैरेंट्स को भी समझ नहीं आता किस तरह बच्चे के दांतों की सफाई की जाए. ऐसे में बच्चों की डेंटिस्ट की दी सलाह आपके काम आएगी. पीडियाट्रिक डेंटिस्ट (Paediatric Dentist) डॉ. प्रगति राजगुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि किस पॉजीशन में बच्चे के दांत साफ करना आसान होता है.
यह भी पढ़ें – बेटी अपने पिता से क्या सीखती है? एक्सपर्ट ने कहा ये 5 बातें सिखाकर आप अपनी गुड़िया को स्ट्रोंग बना सकते हैं
बच्चे के दांत कैसे साफ करें
पहला तरीका – डेंटिस्ट ने बताया कि आप छोटे बच्चे को, जैसे 1-डेढ़ साल के बच्चे को, हाई चेयर पर बैठा सकते हैं. इन चेयर पर ही छोटे बच्चे अक्सर बैठकर खाना खाते हैं. इस तरह बैठाकर बच्चे के दांतों को साफ करें. इससे बच्चे की पीठ को सपोर्ट भी मिल जाता है और आप अच्छी तरह उसके मुंह में झांककर दांतों का कोना-कोना साफ कर सकते हैं.
दूसरा तरीका – बच्चे के दांत साफ करने की सबसे आसान पॉजीशन है उसे जमीन या बेड पर लेटाकर दांत साफ करना. इस तरह बिना हाई चेयर के भी आप उसके दांत साफ कर सकते हैं. आपको बच्चे के पीछे बैठना है, उसे सामने पीठ के बल लेटाना है और बच्चे के हाथों पर हल्के से अपने पैरों को रखना है जिससे बच्चा हाथ ना हिला सके. इस तरह आप आसानी से और अच्छी तरह से बच्चे के दांत साफ कर सकेंगे.
बच्चों के दांत सड़ने से कैसे बचाएं
- बच्चे के दूध की बोतल को पेसिफायर की तरह इस्तेमाल ना करें यानी बच्चे की दूध की बोतल को हर समय उसके मुंह में लगाकर ना रखें. दूध की बोतल से दांतों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं.
- बच्चे के सोने के बाद देर तक उसके मुंह में दूध की बोतल या फॉर्मुला दूध को लगाकर ना रखें.
- बच्चे के एक साल का होने के बाद बोतल से दूध पिलाने के बजाय उसे कप से दूध पीने की आदत डालें.
- छोटे बच्चों को जरूरत से ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स ना पिलाएं. मीठे पैकेटबंद जूस पिलाने से भी परहेज करें.
- बच्चों को शुगर वाले स्नैक्स ज्यादा ना खिलाएं. मीठे स्नैक्स बच्चे के दांतों को खराब करने लगते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
1 hr agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
1 hr agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
4 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
20 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
22 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines