हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा

Face Pack For Glowing Skin: स्किन पर ग्लो ना दिखे तो त्योहार पर सजने का मजा भी फीका लगने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर फेस पैक तैयार करें जिससे चेहरे पर गोल्डन ग्लो आ सके.

विज्ञापन
इन फेस पैक्स से निखर जाएगी त्वचा. Image Credits - AI

Golden Glow Face Pack: त्योहारों पर अगर स्किन पर ग्लो नजर आए तो त्योहार का मजा कई गुना तक बढ़ जाता है. ग्लोइंग स्किन पर हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है, हर आउटफिट का लुक बेहतर लगने लगता है और व्यक्ति अंदर से कोंफिडेंट महसूस करता है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाना चाहते हैं तो यहां बताए गोल्डन ग्लो वाले फेस पैक को लगा सकते हैं. ये फेस पैक स्किन को निखार देते हैं और इन्हें लगाने के बाद आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां जानिए इन फेस पैक्स को कैसे करें तैयार.

यह भी पढ़ें – धनतेरस पर अपने घर की लक्ष्मी के लिए खरीद सकते हैं ये 5 चीजें, गिफ्ट में देने के लिए भी हैं बेस्ट

गोल्डन ग्लो के लिए कैसे बनाएं फेस पैक | Face Pack For Golden Glow

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक

विज्ञापन

आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच पिसी हुई मेथी का पाउडर और 4 से 5 चम्मच गुलाबजल मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और उसके बाद धोकर सुखा लें. यह फेस पैक अपना असर दिखाता है और स्किन को निखार देता है. मुल्तानी मिट्टी से स्किन का एक्सेस ऑयल हटता है इसीलिए ऑयली (Oily Skin) और सेंसिटिव स्किन के लोगों के लिए यह फेस पैक खासतौर से फायदेमंद होता है.

शहद और ओटमील का फेस पैक

विज्ञापन

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इस फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं. एक चम्मच ओटमील में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ही गुलाबजल मिला लें. चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. ओटमील स्किन के बैरियर को प्रोटेक्ट करता है और शहद के साथ मिलकर स्किन को मॉइस्चराज करता है.

मसूर की दाल और चंदन का फेस पैक

विज्ञापन

इस दाल वाले फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मसूर की दाल, आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच टमाटर के रस की जरूरत होगी. फेस पैक बनाने के लिए दाल को पीसकर उसमें हल्दी और टमाटर का रस मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाया जा सकता है. मसूर की दाल (Masoor Dal) स्किन को एक्सफोलिएट करती है और टैनिंग को कम करने में मददगार होती है. वहीं, चंदन के पाउडर से स्किन की पिग्मेंटेशन और सनबर्न कम होने में असर दिखता है.

एलोवेरा और ग्रीन टी पाउडर

विज्ञापन

एलोवेरा जैल के साथ तैयार होने वाले इस फेस पैक से स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और एक्सेस ऑयल कंट्रोल होने के साथ ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच ग्रीन टी पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस और 2 से 3 चम्मच गुलाबजल मिला लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. अगर स्किन पर एक्ने या दाने हैं तो इस फेस पैक को ना लगाएं. नॉर्मल स्किन टाइप के लिए यह फेस पैक अच्छा रहता है.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान अंदर आने से पहले ही करने लगेंगे तारीफ

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola