हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संतरी नहीं काले बाल चाहिए तो White Hair पर ऐसे लगाएं मेहंदी, मिनटों में दिखेगा असर

Mehndi For White Hair: सफेद बालों पर मेहंदी को सही तरह से लगाया जाए तो बाल संतरी नहीं दिखते बल्कि काले नजर आते हैं. ऐसे में यहां जानिए बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन
Safed Balo Ke Gharelu Upay: मेहंदी से इस तरह करें बालों को काला. Image Credit - Freepik

White Hair Home Remedies: सफेद बालों को काला करने के लिए अक्सर ही सिर पर बाजार में मिलने वाली डाई लगाई जाती है. लेकिन, डाई केमिकल से भरपूर होती है और बालों को सिर्फ काला ही नहीं करती बल्कि स्कैल्प और माथे पर भी काले निशान छोड़ देती है. इसके अलावा, बाजार वाली डाई से बालों को नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में लोग घर पर ही बालों को काला करने के लिए मेहंदी इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं. लेकिन, मेहंदी (Mehndi) से अक्सर ही सफेद बाल काले होने के बजाय सफेद नजर आने लगते हैं. आपके साथ ऐसा ना हो इसीलिए यहां जानिए सफेद बालों (Safed Baal) को काला करने के लिए किस तरह मेहंदी लगानी चाहिए. यहां बताए तरीके से मेहंदी लगाने पर ना सिर्फ बालों पर कालापन नजर आएगा बल्कि बाल लहराते हुए बेहद खूबसूरत भी नजर आएंगे.

सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे लगाएं मेहंदी

मेहंदी का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन पर मेहंदी पाउडर (Mehndi Powder) डालें. अब आंच पर पानी चढ़ाएं और उसमें चायपत्ती डालकर उबालें. जब पानी का रंग काला नजर आने लगे और पानी पककर काला हो जाए तो इस पानी को मेहंदी पाउडर में डालें और मिक्स कर लें. इसमें नींबू का रस डालें, थोड़ी दही मिलाएं और इसे 1 से 2 घंटों के लिए अलग छोड़ दें.

अब बालों को अच्छे से साफ करें और फिर इस मेहंदी को पूरे बालों पर जड़ों से सिरों तक लगा लें. सिर पर 30 मिनट इस मेहंदी मास्क को लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. आपको बाल काले (Black Hair) नजर आने लगेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल पतले होते हैं? जानिए बाल झड़ने लगें तो कौन सा Vitamin लेना चाहिए

इंडिगो का घोल भी है असरदार (Indigo For White Hair)

विज्ञापन

मेहंदी लगाने के बाद बालों पर इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) लगाया जा सकता है. इंडिगो नेचुरल हेयर डाई की तरह काम करता है. आपको करना बस इतना है कि मेहंदी को बालों से धोकर हटाने के बाद सिर पर इंडिगो का पेस्ट लगाना है. इंडिगो को बर्तन में निकालकर इसे हल्के गर्म पानी से घोलें. अब इसे बालों पर लगाकर 45 मिनट से डेढ़ घंटे के बीच बालों पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को गहरा काला रंग मिल जाएगा.

महीने में 2 से 3 बार इस तरह बालों को डाई किया जाए तो बाल हमेशा काले नजर आएंगे और बालों की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – Skin Care: कहीं आप भी तो गलत तरह से नहीं कर रहे मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल? जानिए Multani Mitti लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola