Skin Fasting Benefits: स्किन फास्टिंग स्किन केयर रूटीन को कम करने वाला एक ट्रेंड है. असल में गर्मियों के मौसम में त्वचा को ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती और ना ही ज्यादा मेकअप की दरकार होती है. वहीं, चेहरे पर अगर हैवी लेयर लगा ली जाए तो पसीने से पिघलकर निकल जाती है और स्किन ऑयली या कहें चिपचिपी नजर आने लगती है. ऐसे में स्किन फास्टिंग का सहारा लिया जा सकता है. स्किन फास्टिंग एक टेक्नीक है जिसे आप भी आसानी से आजमा सकते हैं. यहां जानिए स्किन फास्टिंग कैसे करते हैं जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आने लगता है.
कैसे करते हैं स्किन फास्टिंग
स्किन फास्टिंग रूटीन में आपको बहुत ज्यादा चीजें चेहरे पर नहीं लगानी होती हैं बल्कि 3 से 4 चीजों में ही आपका स्किन केयर रूटीन पूरा हो जाता है. सबसे पहले आप चेहरे पर फेस वॉश लगा सकते हैं. फेस वॉश के बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाकर रूटीन पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा आपको हैवी सीरम या क्रीम्स लगाने की जरूरत नहीं होती है.
स्किन फास्टिंग के क्या फायदे होते हैं
स्किन बैरियर रिपेयर – स्किन फास्टिंग का एक फायदा यह है कि इससे स्किन का बैरियर रिपेयर हो जाता है. स्किन बैरियर ठीक ना हो तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं. इसीलिए स्किन बैरियर को प्रोटेक्ट करना जरूरी है.
स्किन केयर का असर दिखता है – चेहरे पर कम प्रोडक्ट्स लगाए जाते हैं और सिर्फ बेसिक प्रोडक्ट्स ही लगाए जाते हैं तो स्किन उन्हें बेहतर तरह सो सोख पाती है और स्किन केयर रूटीन का बेहतर असर दिखता है.
बचते हैं पैसे – कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर आपके पैसे भी बचते हैं और आप बेहतर प्रोडक्ट्स पर इन्वेस्ट कर सकते हैं.
किसे करनी चाहिए स्किन फास्टिंग
जिन लोगों की बहुत ज्यादा ड्राई स्किन (Dry Skin) है या जिन लोगों को एक्टिव एक्ने की दिक्कत है उन्हें स्किन फास्टिंग करनी चाहिए. अगर आप एक्ने का ट्रीटमेंट करवा रहे हैं तो स्किन फास्टिंग के लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट को कंसल्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाना चाहिए या नहीं? जानिए कैसा दिखता है असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
14 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines