आजकल हेल्दी डाइट में स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, ज्यादातर लोग स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं, जिसका इस्तेमाल सलाद, सैंडविच, पोहा या दूसरी डिशेज में किया जाता है. माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल भी इन चीजों को हेल्दी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन स्प्राउट्स से इसका स्वाद काफी अलग होता है. इन दोनों को उगाने का तरीका, तैयार होने में लगने वाला समय और इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि स्प्राउट्स पहला स्टेप है और माइक्रोग्रीन्स उसके बाद बनना होना शुरू होता है. अगर आपको इन दोनों में अंतर नहीं मालूम को यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Train Toilet Tips: ट्रेन के टॉयलेट में जाने से पहले बैग में रखें ये 5 चीजें, सफर में बनी रहेगी हाइजीन
स्प्राउट्स क्या होते हैं?
स्प्राउट्स बीजों को अंकुरित करने के बाद मिलने वाले छोटे पौधे होते हैं. इन्हें आमतौर पर मिट्टी की जरूरत नहीं होती, जिसे मूंग, चना, अल्फाल्फा और दूसरी दालों या बीजों को पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए अंकुरित किया जाता है. सही वक्त और जगह मिलने से इनमें छोटी जड़ और अंकुर निकल आते हैं. आमतौर पर स्प्राउट्स 2 से 5 दिनों में खाने के लिए तैयार हो सकते हैं.
माइक्रोग्रीन्स क्या होते हैं?
माइक्रोग्रीन्स पौधों की बहुत छोटी और कोमल पत्तियां होती हैं. इनके लिए बीजों को मिट्टी या किसी दूसरे ग्रोइंग मीडियम में लगाया जाता है. जब पौधे में पत्तियां निकल कर आने लगती हैं तब इन्हें काटकर इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि इसे मूली, सरसों, धनिया, मटर, ब्रोकोली और सूरजमुखी जैसे कई पौधों के माइक्रोग्रीन्स घर पर उगाए जा सकते हैं. आमतौर पर 7 से 21 दिनों के बीच काटा जा सकता है.
क्या है स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में अंतर?
स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में काफी अंतर होता है. इन चीजों को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका काफी अलग होता है. हम नीचे बताए गए टिप्स की मदद से दोनों के बीच में बेसिक अंतर समझ सकते हैं.
- स्प्राउट्स को पानी और गर्मी की मदद से अंकुरित किया जाता है, जबकि माइक्रोग्रीन्स को आमतौर पर मिट्टी या ग्रोइंग मीडियम में उगाया जाता है.
- स्प्राउट्स कुछ ही दिनों में तैयार हो सकते हैं, जबकि माइक्रोग्रीन्स को तैयार होने में आमतौर पर एक से तीन हफ्ते तक लग सकते हैं.
- स्प्राउट्स में अंकुर के साथ बीज और जड़ भी खाई जा सकती है. माइक्रोग्रीन्स में तने और उसकी शुरुआती पत्तियां इस्तेमाल की जाती हैं.
- स्प्राउट्स को सलाद, चाट और सैंडविच में शामिल किया जा सकता है. माइक्रोग्रीन्स को सलाद, सूप, पोहा, सैंडविच या दूसरी डिशेज के ऊपर गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
कितने दिन में हो सकते हैं तैयार?
स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स तैयार होने में अलग-अलग वक्त लगता है. स्प्राउट्स को तैयार होने में 1 हफ्ता या इससे कम वक्त लग सकता है. माइक्रोग्रीन्स को तैयार होने में 7 से 10 दिनों का वक्त आराम से लग सकता है. हालांकि, इन दोनों का वक्त जगह के हिसाब से भी बदल सकता है तो आपको इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए.
स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में कौन ज्यादा हेल्दी है?
स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हो सकते हैं, लेकिन इनमें से किसी एक को हर इंसान के लिए ज्यादा हेल्दी कहना सही नहीं होगा. हालांकि, कई रिसर्च बताती हैं कि माइक्रोग्रीन्स हेल्थ के लिए ज्यादा हेल्दी होती हैं. अगर आप इन्हें डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो अलग-अलग तरह के स्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले कर लें यह मिनट टेस्ट, बासी और मिलावटी आटे से ऐसे बचें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
6 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
10 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
14 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
16 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines