What is Breadcrumbing: “प्यार” का एहसास कब और किस समय हो जाए, ये कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, वक्त के साथ प्यार और उसके मायने बदल चुके हैं। प्यार, अब मोहब्बत या इश्क की बजाए कई नाम और अलग मतलब के साथ जाना जाने लगा है। नए जमाने के साथ “लव” के भी कई प्रकार बन चुके हैं और एहसास का क्या कहें, वो तो शब्दों के साथ ही लोगों में बदलते दिखने लगे हैं।
हुकअप (Hookup), फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स (Friends with Benefits), सिचुएशनशिप (Situationship), लव बॉम्बिंग (Love Bombing) और साइलेंट फ्रेंडशिप (Silent Friendship) जैसे प्यार के कई प्रकार (Types of Love) सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं।
प्यार के प्रकार कहें या डिक्शनरी में एड होने वाले इन वर्ड्स में एक शब्द ब्रेडक्रंबिंग” भी जुड़ रखा है। हालांकि, प्यार में बंधे प्रेमी या कहें कि आजकल के हिसाब डेट कर रहे युवाओं के बीच ब्रेडक्रंबिंग भी एक नया डेटिंग कॉन्सेप्ट बन चुका है। आइए ब्रेडक्रंबिंग क्या है और इसके संकेत क्या होते हैं? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रेडक्रंबिंग क्या है?
“प्यार है तुमसे लेकिन है भी या नहीं, ये कहना मुश्किल है” कुछ इस मतलब के साथ ब्रेडक्रंबिंग जाना जाता है। दरअसल, ब्रेडक्रंबिंग डेटिंग में दो कपल्स साथ होते हुए भी साथ नहीं होते हैं। जब किसी का इरादा आपके साथ रोमांटिक रूप से शामिल होने का नहीं होता है, लेकिन फिर भी वो चाहते हैं कि आप उन्हें थोड़ी-थोड़ी अटेंशन देते रहें हैं या आप उनके अलावा किसी के साथ न रहें, आप उन पर ही अटके रहें, ऐसी परिस्थिति को ब्रेडक्रंबिंग कहा जाता है। इसके 5 संकेत को पहचान कर आप भी जान सकते हैं कि आपका रिलेशन ब्रेडक्रंबिंग है या नहीं।
Signs of Breadcrumbing
1. मिक्स सिग्नल
आप किसी के साथ हैं और वो आपको मिक्स सिग्नल दे रहे हैं जिसके कारण आप कंफ्यूज रहते हैं कि ये प्यार है या क्या तो ये भी एक ब्रेडक्रंबिंग डेटिंग का संकेत होता है। इसमें सामने वाला आपको रिलेशनशिप को लेकर कंफ्यूज रखता है।
2. रिलेशनशिप को लेकर बात न करना
रिलेशनशिप के बारे में खुलकर और ढंग से बातचीत नहीं करते हैं, तो भी ब्रेडक्रंबिंग डेट का संकेत है। इसमें वो आपको क्लीयर नहीं करेंगे कि वो आपके साथ है या नहीं।
3. अपनी सहूलियत से समय देना
जब आप कॉल या मैसेज करें, उसका रिस्पॉन्स न देना और जब वो बात करना चाहें तब आपको मैसेज या कॉल कर देते हैं या सरल भाषा में कहें कि अपनी सहूलियत के हिसाब से बातचीत करते हैं तो ये ब्रेडक्रंबिंग का संकेत होता है।
ये भी पढ़ें- Love Bombing क्या है? जानकर आप भी रहें इस प्यार से सावधान!
4. इंटरेस्ट है लेकिन कमिटमेंट नहीं
अगर आप में वो इंटरेस्ट रखते हैं और आपको ये नजर भी आ रहा है लेकिन रिश्ते को लेकर खुलकर कमिटमेंट नहीं करते हैं तो ये भी ब्रेडक्रंबिंग का संकेत है।
5. ऑप्शन में रखना पसंद
वो आपको अटेंशन तभी देते हैं जब आप उनकी ओर अपनी अटेंशन देना बंद कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो चाहते हैं कि आप उनके लिए हमेशा एक ऑप्शन की तरह उपलब्ध रहें।
ये भी पढ़ें- Silent Friendship का मतलब जानकर आप भी कहेंगे ये रिश्ता क्या कहलाता है?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
11 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
19 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines