Biryani Tea Recipe: भारत में आपको हर जगह पर चाय लवर मिल जाएंगे। कई लोगों के लिए सर्दियों के मौसम में चाय ही एक सहारा होती है जिससे वह ठंड से बच सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक चाय लवर है और आप बिरयानी चाय के बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जान लीजिए। ये चाय दुबई में काफी फेमस है, जो साबुत मसालों का यूज करके बनाई जाती है।
दुबई (Dubai Famous Biryani Tea) में इस चाय को हर एक इंसान पीना काफी पसंद करता है। शेफ नेहा दीपक शाह (Chef Neha Deepak Shah) के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर इस चाय के बारे में काफी कुछ बताया है। साथ ही उन्होंने इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जाए, उसका तरीका भी अपनी वीडियो में शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है इस चाय में खास।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin: बड़े काम का है संतरे का छिलका
क्या है Biryani Tea?
शेफ नेहा दीपक शाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि बिरयानी चाय को दुबई में पीने के लिए लोग 2 घंटे टाक लाइन में लगते हैं। इस चाय में चाय की पत्तियों के साथ साबुत मसालों का भरपूर मात्रा में यूज किया जाता है। (Benefits of Biryani Tea) इस चाय को सर्दियों में पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये आपके शरीर में गर्मी को बनाए रखती है। इस चाय में अदरक, शहद, नींबू के रस और पुदीने की पत्तियों का खासकर यूज किया जाता है। आगे जानिए इस अतरंगी चाय को आसानी से घर पर कैसे बनाएं।
बिरयानी चाय की रेसिपी (Biryani Tea Recipe)
- 1/2 लीटर पानी
- 2 दालचीनी की स्टिक
- 1 स्टार ऐनीज़,
- 7 से 8 काली मिर्च
- 4 इलायची
- 1/2 चम्मच सॉफ के बीज
- 1/2 चम्मच चाय की पत्ती
- 1 बड़ा चम्मच अदरक
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नीबू का रस
- 4-5 पुदीने की पत्तियां
- मसाला चाय पानी
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा?
जानिए बिरयानी चाय को कैसे बनाएं? (How to Make Biryani Tea?)
- सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें।
- उसके बाद दालचीनी की स्टिक्स, स्टार ऐनीज़, काली मिर्च, इलायची और सौंफ के बीज डालें। इसे उबलते रहने दें।
- इसके बाद इसमें चाय की पत्तियां डालें और 5-7 मिनट तक उबालें।
- उसके बाद एक सर्विंग गिलास में अदरक, शहद, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें।
- अब इसमें मसाला चाय डालें। अच्छी तरह से इसे मिक्स करें और आपकी बिरयानी चाय बनकर तैयार है।
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
53 mins agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
4 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
6 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines