Ozempic Foods: बाजार में ओजेम्पिक जैसी ना जाने कितनी दवाएं मिलती हैं जिन्हें खाने पर वजन कम हो सकता है. लेकिन, ये दवाएं सेहत को लॉन्ग टर्म में नुकसान पहुंचा सकती हैं और इसीलिए वजन घटाने की कोशिश में लगे लोगों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे इन दवाओं के सेवन से बेहतर नेचुरल तौर पर वेट लॉस (Weight Loss) करने की कोशिश करें. इसीलिए हॉलिस्टिक मेडिकल डॉक्टर स्नेहल अदसुले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ऐसे फूड्स का जिक्र कर रही हैं जो ओजेम्पिक को मिमिक करती हैं, यानी इन चीजों का असर बिल्कुल ओजेम्पिक की ही तरह होगा और वजन कम होने लगेगा. डॉ. स्नेहल अदसुले ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. अगर आप भी मोटापे और हर दिन बड़ी होती तोंद से परेशान हैं तो यहां जानिए वजन कम करने के लिए किन चीजों को खाया जा सकता है.
वजन कम करने के लिए नेचुरल ओजेम्पिक | Natural Ozempic For Weight Loss
आंवला – विटामिन सी और फाइबर से भरपूर आंवला (Amla) ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबल रखता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं.
चिया सीड्स – सोल्यूबल फाइबर से भरपूर चिया सीड्स जैल लाइक सब्सटैंस क्रिएट करते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.
शकरकंदी – पोषण से भरपूर शकरकंदी में स्लो-डाइजेस्टिंग कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करवाते हैं. इनसे पेट तो भरा ही रहता है साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है सो अलग.
ओट्स – फाइबर से भरपूर ओट्स शरीर में ऐसे हार्मोन रिलीज करते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं.
अंडे– प्रोटीन से भरपूर अंडे भूख वाले हार्मोन्स को कम करते हैं. इससे एक्सेस इटिंग नहीं होती. इसके साथ ही, अंडे की सफेदी ब्लड शुगर को कम करने में मददगार होती है.
पनीर – वेट लॉस के लिए पनीर को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. पनीर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है. इससे भूख रेग्यूलेट होती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है.
दाल – प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर दाल हंगर हार्मोन को कम करती है. इससे ब्लड शुगर भी स्टेबल रहती है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है सो अलग.
अंकूरित मूंग – प्रोटिन से भरपूर स्प्राउट्स हंगर हार्मोन्स को कम करते हैं. ब्लड शुगर मैनेजमेंट (Blood Sugar Management) में भी स्प्राउट्स असरदार होता है. इससे शरीर को नेचुरल एंजाइम्स मिलते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
सेब – पेक्टिन फाइबर से भरपूर सेब में वॉटर कंटेंट भी अच्छीखासी मात्रा में होता है. सेब खाने पर ब्लड शुगर स्टेबल रहती है और इससे दिमाग ट्रिक होता है और उससे पेट भरा हुआ महसूस होता है सो अलग.
यह भी पढ़ें – पेशाब कम आ रहा है तो क्या करें? यहां जानिए पेशाब से जुड़ी यह दिक्कत किस बीमारी की वजह हो सकती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
5 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
12 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines