Guide to Remarriage After Divorce: भारत में तलाक होने के बाद के हालात काफी बदल गए हैं. अब तलाक को रिश्ते या जिंदगी के खत्म होने के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे एक नई शुरुआत और बेहतर फैसले का मौका माना जाने लगा है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि मैचमेकिंग ऐप की स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है. इस रिसर्च में बताया गया है कि अब भारतीय कपल तलाक लेने के बाद अपनी जिंदगी दुख में नहीं गुजारते हैं, बल्कि दोबारा डेटिंग और प्यार की नई दुनिया में कदम रखते हैं. इस दौरान वो पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर हो रहे हैं और अपना नया रिश्ता सावधानी के साथ निभा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को देना है भाषण? अपनाएं ये आसान टिप्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
मैचमेकिंग ऐप की स्टडी में क्या खुलासा हुआ?
मैचमेकिंग ऐप Rebounce की दिलचस्प स्टडी में बताया गया है कि 2025 में दोबारा डेटिंग शुरू करने वाले 5 में से 3 तलाकशुदा कपल थे. इस दौरान उनके पास डील ब्रेकर्स की लंबी लिस्ट थी, जो उनके पास पहले रिश्ते में नहीं थी. यह ट्रेंड दिखाता है कि अब लोग अपनी खुशी और मेंटल पीस से समझौता नहीं कर रहे हैं और एक बैलेंस्ड रिश्ते की तलाश में हैं.
किन लोगों पर की गई है यह स्टडी?
यह स्टडी देश के 5,834 एक्टिव डेटर्स के बीच की गई थी, जिसमें ज्यादातर लोग 27 से 40 साल की उम्र वाले हैं. इस लिस्ट में तलाकशुदा और अपने पार्टनर से अलग हो चुके लोग शामिल थे. स्टडी हो जाने के बाद Rebounce के फाउंडर और CEO रवि मित्तल ने बताया है कि अब लोग सिर्फ समझौता करने या परिस्थितियों के साथ एडजस्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि खुद के बारे में भी सोच रहे हैं.
तलाक के बाद दूसरी शादी से पहले क्या देखते हैं भारतीय कपल?
- इस रिसर्च के मुताबिक, भारतीय कपल दूसरी शादी करने से पहले देखते हैं कि सामने वाला व्यक्ति कितना मजबूत और समझदार है.
- पहली शादी में कम्युनिकेशन की कमी को लोग बड़ी वजह मानते हैं. इसलिए वो खुलकर बात करते हैं और अपनी जिंदगी का फैसला ले रहे हैं.
- स्टडी में यह भी सामने आया कि तलाक के बाद लोग फाइनेंशियल मामलों को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं. स्टडी बताती है कि दूसरी शादी में लोग कंट्रोल नहीं, बल्कि स्पेस और एक-दूसरे पर भरोसा होना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चा दांत क्यों पीसता है? डॉक्टर ने बताया कैसे छुड़ाएं बच्चे के दांत पीसने की आदत
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines