40 के बाद फैट को तेजी से बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, तोंद निकलने से लेकर दिल की सेहत खराब होने तक में दिखता है असर

Foods To Avoid After 40: खानपान की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ डाइट से निकालना जरूरी होता है. ये फूड्स ना सिर्फ आपके वजन को बढ़ाते हैं बल्कि दिल की सेहत को भी प्रभावित करते हैं. ऐसे में इन चीजों से परहेज करना जरूरी है.

unhealthy foods

यहां जानिए 40 के बाद क्या खाने से परहेज करना चाहिए.

Unhealthy Foods: उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर अलग-अलग खानपान की चीजों के साथ अलग-अलग तरह से रिएक्ट करने लगता है. ऐसे कई फूड्स हैं जिन्हें आप शायद युवावस्था में बड़े चाव से खाते हैं लेकिन यही फूड्स 40 की उम्र के बाद आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. खासतौर से पेट की तोंद बढ़ाने में, दिल की सेहत बिगाड़ने में, इंसुलिन सेंसिटिविटी को डैमेज करने और रक्त धमनियों को ब्लॉक करने में पूरा योगदान देते हैं. ऐसे में इन फू्ड्स को 40 के बाद अपनी डाइट से निकालना जरूरी है. यहां जानिए कौन से हैं वो फूड्स जिन्हें 40 की उम्र के बाद खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

40 के बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट खाने में तो स्वादिष्ट लगता है लेकिन इससे सेहत को नुकसान होते देर नहीं लगती है. प्रोसेस्ड मीट में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, सैचुरेटेड फैट्स और नाइट्रेट्स होते हैं जो एजिंग को बढ़ाते हैं. ऐसे में प्रोसेस्ड मीट के अलावा आप चिकन और फैटी फिश वगैरह खा सकते हैं.

विज्ञापन

शुगरी ड्रिंक्स

चीनी वाली शुगर ड्रिंक्स आपकी सेहत को इतना नुकसान पहुंचाती हैं जितना आप शायद सोच भी नहीं सकते हैं. शुगरी ड्रिंक्स के कारण इंसुलिन रिलीज होता है. अगर सेल्स इंसुलिन को रेजिस्ट करती हैं तो इससे विसेरल फैट जमा होने लगता है जिसे कम करना मुश्किल होता है. ऐसे में शुगरी ड्रिंक्स के बजाय स्पार्क्लिंग वॉटर, ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी वगैरह ले सकते हैं.

विज्ञापन

रिफाइंड कार्ब्स

वाइट ब्रेड, पेस्ट्री और इंस्टेंट सीरियल्स में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं. ये आपके शरीर में जाते हैं तो इनसे शरीर को फाइबर नहीं मिलता बल्कि शुगर मिलती है जो इंसुलिन स्पाइक की वजह बनती है. ऐसे में इन रिफाइंड कार्ब्स के बजाय स्टील कट ओट्स और किनोआ जैसे फूड्स से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है.

विज्ञापन

अल्ट्रा प्रोसेस्ड स्नैक्स

चिप्स और कुकीज अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की गिनती में आते हैं. इनसे इंफ्लेमेशन हो सकती है और गट बैरियर डैमेज होता है सो अलग. ऐसे में अगर आपको स्नैक्स में कुछ लेना ही है तो फल या ग्रीक योगर्ट वगैरह ले सकते हैं.

विज्ञापन

तली हुई चीजें

40 की उम्र के बाद आपको तली हुई चीजों से खासतौर से परहेज करना शुरू कर देना चाहिए. तली हुई चीजें शरीर में न्यूरोटॉक्सिंस को बढ़ाती हैं. 40 की उम्र में शरीर पहले से ही इंफ्लेमेशन से लड़ने की कोशिश में होता है. ऐसे में तली हुई चीजों का सेवन ज्यादा किया जाए तो इंफ्लेमेश भी बढ़ सकती है. इसीलिए तली हुई चीजों के सेवन को कम करना जरूरी है.

विज्ञापन

इन फूड्स से क्या-क्या नुकसान होते हैं

  • शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं
  • 30 की उम्र में जो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती वही चीजें 40 में आकर शरीर को डैमेज करती हैं
  • आर्टरीज ब्लॉक हो सकती हैं
  • मसल रिकवरी रुक जाती है
  • नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं
  • इंफ्लेमेशन बढ़ जाती है
  • एनर्जी क्रैश होती है
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होने लगती है
  • शरीर में विसेरल फैट बढ़ने लगता है
  • दिल की सेहत खराब होती है
  • पाचन को नुकसान होता है.

यह भी पढ़ें – हड्डियों को फौलाद बना देंगे ये 5 फूड्स, बिना सप्लीमेंट्स Weak Bones हो जाएंगी मजबूत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ