Fitness: शरीर को फिट रखने के लिए, मोटापा कम करने के लिए और उम्र से कम दिखने के लिए भी एक्सरसाइज (Exercise) की जाती है. लेकिन, जिम या घर पर कोई भी आड़ी-टेढ़ी एक्सरसाइज करने पर शरीर को फायदा ही मिलेगा ऐसा जरूरी नहीं है. अगर सटीक एक्सरसाइज की जाए तभी सेहत को फायदा मिल पाता है. बायोलॉजी जर्नल में छपी हालिया स्टडी में सामने आया है कि कौन सी एक्सरसाइज करने पर शरीर स्वस्थ ही नहीं रहता बल्कि उम्र 8 साल तक कम नजर आ सकती है. यहां जानिए कौन सी है यह फायदेमंद एक्सरसाइज जिसे आपको भी अपने वर्कआउट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.
किस एक्सरसाइज से शरीर दिखता है जवां
आप अपने वर्कआउट में कार्डियो तो करते ही होंगे लेकिन रिसर्च कहती है कि आपको स्ट्रेंथ ट्रैनिंग (Strength Training) पर खासतौर से जोर देना चाहिए क्योंकि यह आपको हेल्दी भी रखती है और शरीर को जवां बनाए रखने में भी असरदार होती है. इससे उम्र 8 साल तक कम नजर आ सकती है. स्ट्रेंथ ट्रैनिंग आपकी बायलॉजिकल उम्र (Biological Age) को कम करने लगती है.
यह भी पढ़ें – हेल्थ में कौन सा देश नंबर 1 है? Highest Health Index में भारत को मिला यह स्थान, जानिए क्या टॉप 100 में आया India?
हफ्ते में कितने दिन करनी चाहिए एक्सरसाइज
हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मोडरेट से इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है. वहीं, हफ्ते में कम से कम 2 दिन मसल स्ट्रेंथनिंग ट्रेनिंग करनी चाहिए.
कैसे करनी चाहिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
- आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हुए अपने शरीर के वजन से ज्यादा वजन को उठाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप बॉडी वेट वाली एक्सरसाइज से भी शुरुआत कर सकते हैं. लंजेस, स्क्वैट्स, वॉल्किंग लंजेस, स्टेप अप्स और सटेप बैक लंजेस से भी आप भी वेट ट्रेनिंग (Weight Training) कर सकते हैं.
- अपर बॉडी के लिए आप पुल अप्स कर सकते हैं. पुश अप्स (Push Ups) शुरू करने के लिए पहले प्लैंक किए जा सकते हैं. अगर दिक्कत महसूस हो तो घुटनों के बल भी पुश अप्स किए जा सकते हैं. पुल अप्स के लिए आप बैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके बाद लेवल बढ़ा सकते हैं.
- खुद को चैलेंज करने के लिए आप अपने सेट्स में रेप्स की संख्या बढ़ा सकते हैं. जहां आप 10 रेप्स के 3 सेट्स किया करते थे वहीं 15 या 20 रेप्स के 3 सेट्स कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – भारत में आया वजन घटाने वाला Ozempic, जानिए ओज़ेम्पिक इंजेक्शन की कीमत क्या है और यह कैसे काम करता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
7 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
9 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines