हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पार्टनर को आपकी हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते में इमोशनल बर्नआउट का हो सकता है संकेत

अगर पार्टनर को आपकी लगभग हर बात परेशान करने लगे, बातचीत करने का मन कम करे या फिर हर बात पर चिड़चिड़ाहट हो तो यह इमोशनल बर्नआउट का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन
इमोशनल बर्नआउट में इंसान बातचीत से बचने लग सकता है. Image Credit- AI

रिश्ते में कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी या चिड़चिड़ापन होना बहुत ही नॉर्मल है, लेकिन अगर पार्टनर को आपकी लगभग हर बात परेशान करने लगे, बातचीत करने का मन कम करे या फिर हर बात पर चिड़चिड़ाहट हो तो यह इमोशनल बर्नआउट का संकेत हो सकता है. हालांकि, बर्नआउट का मतलब यह नहीं है कि पार्टनर का प्यार खत्म हो गया है. कई बार काम का स्ट्रेस, रिश्ते में लंबे समय से चल रहे झगड़े से इंसान थक जाता है. इसलिए उन्हें अपने पार्टनर से दूर रहना पसंद होता है, जिसे अक्सर लोग प्यार खत्म होने जैसी चीजों से जोड़कर देखते हैं.  

इसे भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका

हर बात पर चिड़चिड़ापन हो सकता है पहला संकेत

अगर पार्टनर पहले आपकी छोटी-छोटी बातों को आसानी से समझ लेता था, लेकिन अब उन्हीं बातों पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन दिखाने लगा है तो इसके पीछे मेंटली थकान हो सकती है. ऐसे में इंसान के पास रिश्ते में जान डालने की इच्छा खत्म हो जाती है. हालांकि, सिर्फ चिड़चिड़ापन देखकर इसका अंदाजा लगाना भी ठीक नहीं है. 

विज्ञापन

बातचीत करने की इच्छा कम होना

इमोशनल बर्नआउट में इंसान बातचीत से बचने लग सकता है. पार्टनर आपके साथ दिनभर की बातें शेयर करने के बजाय चुप रहना पसंद करता है या बार-बार बातचीत को टाल देता. यह इमोशनल बर्नआउट का संकेत हो सकता है. अगर हर बातचीत बहस में बदलने लगी है तो बार-बार मुद्दे को उसी समय सुलझाने के बजाय थोड़ा स्पेस देना मददगार हो सकता है. 

साथ रहते हुए भी दूरी महसूस होना  

कई बार कपल एक ही जगह पर होते हैं, लेकिन अंदर से एक-दूसरे से काफी दूर महसूस करते हैं.  पार्टनर का आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं होती और वो कुछ भी शेयर करना पसंद नहीं करता. अकेल वक्त बिताना पार्टनर को अच्छा लगता है और पार्टनर को लगता है कि अब दोनों के बीच प्यार बिल्कुल खत्म हो चुका है. 

विज्ञापन

छोटी बातों पर भी बहस होना 

जब रिश्ते में लंबे समय से स्ट्रेस बना रहता है तो छोटी-सी बात भी बड़ी लगती है जैसे- घर के काम, फोन पर जवाब देने में देरी या किसी छोटी गलती पर जरूरत से ज्यादा बोलना. हर बार यह मान लेना कि सामने वाला जानबूझकर परेशान कर रहा है, जिससे दूरी बनने लगती है. हालांकि, इसके बजाय यह समझने की कोशिश करें कि कहीं पार्टनर किसी दूसरे स्ट्रेस से तो नहीं गुजर रहा.

रिश्ते को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले अपने पार्टनर से बात करें और फिर रिश्ते को आगे बढ़ाए. रिश्ते को मजबूत रखने के लिए एक-दूसरे से बात करना बहुत जरूरी होता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Winter Skin Care: फटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए इस्तेमाल का तरीका 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola