Boiling Milk and Roti peda Recipe: कई बार रात में रोटी बच जाती है, जिसे सुबह खाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रोटी को फेंकने का भी मन नहीं करता. अगर आपके यहां भी रात में अक्सर रोटी बच जाती है तो इसे फेंकने के बजाय स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ नमकीन व्यंजन बल्कि मीठे व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसे उबलते हुए दूध में रोटी डालनी होगी. ऐसा करने से न सिर्फ व्यंजन स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि टाइम भी बचेगा. हालांकि, इस ट्रिक को सही तरह से अपनाना आना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्वाद बेकार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये आसान सीक्रेट्स
रोटी नरम और स्वादिष्ट हो जाती है
जब रोटी को गर्म या उबलते दूध में डाला जाता है तो वह दूध को सोखकर नरम हो जाती है. इससे खाने में एक अलग स्वाद और टेक्सचर मिलता है. कई लोग इससे कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपके पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं.
कैसे बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन?
सामग्री
- बची हुई चपाती- 4
- दूध- 3 कप
- इलायची- 5
- गुड़- आधा कप
- नारियल- आधा कप
- केसर- 3
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गैस पर एक गर्म रखें और दूध को गर्म होने दें.
- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस हल्की कर दें और रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
- लगातार चलाते हुए रोटी को मुलायम करें और जब रोटी बहुत ही मुलायम हो जाए तो इसमें थोड़ा दूध और डालें.
- फिर गुड़ के टुकड़े करके मिश्रण में डालें और लगातार पकाएं. जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और नारियल भी डाल दें. आप अपनी पसंद की चीजें भी डाल सकते हैं.
- जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. इस परता में निकालें और हल्का ठंडा करने के बाद पेड़े बनाएं. बस आपका पेड़ा बनकर तैयार है, जिसे नारियल के बुरे में भिगोकर सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Appe Recipe: नाश्ते में बनाएं पोहे के सॉफ्ट और क्रिस्पी अप्पे, आपसे हर कोई पूछेगा रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines