13 से 17 साल की बेटियों को जरूर बताएं सोशल मीडिया सेफ्टी के लिए ये 5 बातें, एक्सपर्ट ने दी पैरेंट्स को सलाह

Social Media Safety Tips: बेटियां टीनेज में सोशल मीडिया यूज तो करती हैं लेकिन इसके खतरों को नहीं समझ पातीं. ऐसे में माता-पिता को सोशल मीडिया यूज कर रही 13 से 17 साल की बेटी को ये 5 बातें जरूर बतानी चाहिए.

Parenting Tips

बेटियों को सोशल मीडिया से जुड़ी ये बातें जरूर पता होनी चाहिए.

Parenting Tips: बच्चों के पास अगर फोन है तो इसमें हैरानी की बात नहीं कि उनके पास सोशल मीडिया भी जरूर होगा. सोशल मीडिया पर अक्सर बड़े भी खुद के इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, लोगों से ज्यादा ओवरशेयर करने लगते हैं, किसी से बात करने के आदी हो जाते हैं या कई बार खुद को खतरे में डाल लेते हैं. ऐसे में 13 से 17 साल की बेटियों को खुद ही सब पता हो यह एक्सपेक्ट नहीं किया जा सकता. अगर आपकी भी टीनेज बेटी है तो आपको उसे सोशल मीडिया के यूज से जुड़ी ये 5 बातें जरूर बतानी चाहिए. इंस्टाग्राम मां ओन ड्यूटी नाम से पैरेंटिंग एक्सपर्ट का अपना अकाउंट है जिसपर पोस्ट शेयर करके उन्होंने बताया है कि बेटियों को सोशल मीडिया सेफ्टी (Social Media Safety) से जुड़ी कौन सी बातें जरूर पता होनी चाहिए.

विज्ञापन

13 से 17 साल की बेटी को जरूर बताएं ये बातें

लाइव लोकेशन शेयर ना करना – बेटियों को यह बात जरूर बताएं कि उन्हें कभी भी किसी भी सिचुएशन में अपनी लाइव लोकेशन किसी से शेयर नहीं करनी है. लाइव लोकेशन शेयर करने से बेटी परेशानी में पड़ सकती है.

विज्ञापन

दुख को ऑनलाइन शेयर ना करना – बेटियों को यह समझाना जरूरी है कि वह अपनी उदासी या दुख को कभी ऑनलाइन पोस्ट ना करे. इससे लोग कमजोरी का फायदा उठाने लगते हैं.

लाइफ की हर दिक्कत ना करें शेयर – अपनी लाइफ की हर डिटेल हर किसी से शेयर करने से बचना चाहिए. ओवरशेयरिंग ठीक नहीं होती है.

विज्ञापन

प्राइवेट फोटो शेयर ना करना – अपनी प्राइवेट फोटो (Private Photo) कभी भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए. इन फोटोज को दूसरा व्यक्ति सेव कर सकता है या स्क्रीनशॉट लेकर रख सकता है. इससे कई बार व्यक्ति इन फोटोज के नाम पर ब्लैकमेल भी कर सकता है.

फोलोअर्स रियल दोस्त नहीं है – अक्सर बेटियों को लगता है कि सोशल मीडिया के फोलोअर्स उनके असल दोस्त हैं जिनसे वे अपने और अपने परिवार के बारे में सबकुछ डिस्कस कर सकती हैं. ऐसे में बेटियों को बताना जरूरी है कि उनके सोशल मीडिया के फोलोअर्स उनके असल दोस्त नहीं हैं जिनपर वे आंखें मूंदे विश्वास कर सकें.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • बेटी की उम्र कम हो तो उसके सोशल मीडिया सेफ्टी के बारे में बताना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसके सोशल मीडिया को समय-समय पर चेक करते रहें कि क्या चल रहा है.
  • बेटी को उसकी प्राइवेसी भी देनी चाहिए. उसका फोन बार-बार चेक ना करें.
  • बेटी को कहें कि वो कुछ भी पोस्ट करने से पहले अच्छे से सोच ले. बिना सोचे-समझे कूल लगने के लिए कुछ भी पोस्ट ना करते रहे.
  • अनजान लोगों से बचे रहने की सलाह दें. बताएं कि एक्साइटमेंट के चक्कर में किसी से भी बात ना करते रहें.

यह भी पढ़े – 99% पैरेंट्स करते हैं ये गलतियां, बच्चे का कोंफिडेंस हो जाता है कम, चाइल्ड साइकाइट्रिस्ट ने किया एक्सप्लेन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ