Unique Breakfast Ideas: हर दिन एक जैसा नाश्ता करने का मन नहीं करता है. रोज-रोज वही पुराने परांठे, पोहा या उपमा वगैरह खाकर अक्सर बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते है तो खुरी (Khuri) खा सकते हैं. खुरी सिक्किम की एक लोकप्रिय डिश है जिसे घर पर आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है. खुरी बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने की क्या विधि है जानिए यहां. इस तरह आप बेहद ही आसानी से खुरी बनाकर खा सकते हैं और पूरे परिवार को भी खिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
खुरी बनाने की रेसिपी | Khuri Recipe
खुरी बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा – 1 कप
चावल का आटा – आधा कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
अदरक – घिसा हुआ एक छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया – बारीक का हुआ
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल या घी – सेंकने के लिए
खुरी बनाने की विधि
- खुरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा और चावल का आटा एकसाथ डाल दें.
- आटे में हरी मिर्च, प्याज, धनिया, अदरक और नमक डालें,
- अब आटे में पानी डालकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें और 10 से 15 मिनट तक आटे को ढककर रख दें.
- इसके बाद तवा गर्म करने चढ़ाएं.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेल लें.
- गर्म तवे पर इस बेले गए आटे को डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- सेंकते समय थोड़ा घी या तेल भी लगाया जा सकता है.
बस तैयार है खुरी. इसे हरी चटनी, अचार या दही के साथ परोसें और स्वाद लेकर खाएं. खुरी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे तीखी चटनी के साथ खाया जा सकता है.
कुट्टू के आटे से भी बना सकते हैं खुरी
खुरी को आप और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आटे और मैदे की जगह पर कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुट्टू के आटे के साथ यही सामग्री और विधि पूरी करें और खुरी बनाएं. आप चाहे तो खुरी में स्टफिंग भी कर सकते हैं. खुरी चीला जैसा ही बनता है इसीलिए इसे दोनों तरफ से सेंककर इसमें आलू, पनीर, पालक और कॉर्न या अपनी पसंद की कोई फिलिंग भरकर फोल्ड कर सकते हैं और स्वाद लेकर खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – हेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी को कर लें ट्राई, FSSAI ने बताया बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
15 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
16 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines