Ganesh Pandal Looks: गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक जगह-जगह गणेश पंडाल लगते हैं. इन पंडालों में लोग गणपति बप्पा के दर्शन करने करने जाते हैं. यहां खाने के अलग-अलग स्टॉल लगे होते हैं, मेले जैसा माहौल होता है और तैयार होकर जाने पर फोटोज क्लिक करना भी बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आप भी गणपति पंडाल जा रही हैं तो यहां दिए सेलेब्रिटी लुक्स से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं. इस तरह आपका लुक भी बेहद खूबसूरत और हटकर नजर आएगा, साथ ही फोटो सुंदर आएंगी सो अलग.
यह भी पढ़ें – Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के लिए हाथों पर लगानी है मेहंदी? ये आइडियाज आएंगे आपको बहुत पसंद
गणपति पंडाल जाने के लिए ऐसे हों तैयार
खुशी कपूर
पंडाल में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो खुशी कपूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. खुशी ने क्रॉप्ड हाल्टरनेक ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी है. डीप क्रिमजन रेड टोन की इस साड़ी पर बेहद खूबसूरत एंब्रॉइडरी हुई है. खुशी ने अपने लुक को सिंपल रखने के बजाय शिम्मरी रखा है और चोटी पर भी गोटा-पट्टी लगाई है.
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी अपने घर गणपति बप्पा लेकर आती हैं. ऐसे में गणपति पंडाल या घर की पूजा में अनन्या के इस लुक से इंस्पायर होकर तैयार हुआ जा सकता है. अनन्या ने मिरर वर्क वाली स्ट्रैपी कुर्ती पहनी है और उसे मस्टर्ड प्लाजो और पिंक-रेड डुअल कलर दुपट्टा के साथ कैरी किया है. अपने मेकअप को अनन्या ने मिनिमल रखा है और एक्सेसरीज भी बेहद कम कैरी की हैं.
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का यह लहंगा लुक भी गणपति पंडाल घूमने के लिए परफेक्ट है. शिल्पा ने इस आइवरी गोल्डन आउटफिट के साथ ग्रीन टोन्ड जूलरी कैरी की है. बालों को खुला रखकर पीछे गजरा लगाया है. आप भी इसी तरह सिंपल और सुंदर लुक को कैरी कर सकती हैं.
आशा नेगी
गणपति बप्पा की पूजा के लिए आशा नेगी ने इस पीले सूट को पहना था. गोल्डन बोर्डर और डिटेलिंग वाले इस पीले सूट के साथ आशा ने महरून जूती और महरून चूड़ियां पहनी हैं. यह कलर कोंट्रास्ट आशा पर बेहद खिल भी रहा है. अपने लुक को मिनिमल रखते हुए आशा ने इयरिंग्स और चूड़ियों को ही एक्सरसाइज किया है और मेकअप को भी बेसिक ही रखा है.
सुरभि ज्योति
एक्ट्रेस सुरभि ज्योती का यह पेस्ट पिंक शरारा-सूट भी गणपति पंडाल घूमने के लिए परफेक्ट है. सुरभि ने इस पेस्टल पिंक आउटफिट के साथ गोल्डन जूलरी कैरी की है. माथे पर बिंदी, हाथों पर चूड़ियां और कानों से बालों तक जाने वाले लड़ियों वाले इयरिंग्स सुरभि पर खूब फब रहे हैं और सुरभि के लुक को बेहद यूनिक भी बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें – धुलाई के बाद ब्लैक जींस का रंग हो जाता है फीका? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेगी नई जैसी
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
4 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
6 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
7 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
9 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
11 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
12 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines