Parent Teacher Meeting Questions: पेरेंट टीचर मीटिंग यानी PTM महीने में एक बार या फिर हर तीन महीने या सेमेस्टर के खत्म होने पर स्कूल मे ऑर्गेनाइज की जाती है. इस मौके पर बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे के टीचर से मिलते हैं और उनसे बच्चे की पढ़ाई, परफोर्मेंस और ग्रोथ को समझने की कोशिश करते हैं. लेकिन, कई बार पेरेंट्स को पता ही नहीं होता है कि टीचर से क्या पूछना चाहिए और क्या नहीं और वे केवल बच्चे की रिपोर्ट कार्ड देखकर लौट आते हैं. PTM पेरेंट्स को बच्चे को समझने का एक अच्छा मौका देता है जिसमें अगर टीचर से सही सवाल पूछे जाएं तो पेरेंट्स बच्चे की कमजोरियों, किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना है, बच्चे को पढ़ाने की सही अप्रोच (Study Approach) क्या हो सकती है और बच्चे की फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कैसे दुरुस्त रखा जा सकता है यह समझ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए ऐसे कौन से 5 सवाल हैं जो PTM में माता-पिता को अपने बच्चे के टीचर से जरूर पूछने चाहिए.
यह भी पढ़ें – बेटे की परवरिश पर बोले R Madhavan, बताया जब 5 साल के थे वेदांत तब भी उन्हें क्यों अडल्ट जैसा ही करते थे ट्रीट
पेरेंट टीचर मीटिंग में जरूर पूछें ये 5 सवाल | Must Ask Questions In PTM
प्रश्न 1 – मेरा बच्चा किस तरह से बेहतर समझा है
माता-पिता को टीचर से पूछना चाहिए कि बच्चा किस तरह से सबसे अच्छी तरह पढ़ाई को समझता है और सीखता है. क्या बच्चा विजुअली ज्यादा अच्छी तरह से सीखता है, क्या वह सुनकर बेहतर समझता है या फिर उसे प्रैक्टिकल एक्टिवीज से ज्यादा जल्दी समझ आता है, यह जानने की कोशिश करें. इस तरह पेरेंट्स बच्चे को घर पर ही सही अप्रोच के साथ पढ़ने में मदद तक सकते हैं.
प्रश्न 2 – क्या किसी खेल में बच्चे की विशेष रुचि है
पीटीएम का मतलब सिर्फ बच्चे की अकेडमिक रिपोर्ट लेना ही नहीं है बल्कि उसकी ओवरऑल ग्रोथ को समझना है. बच्चा दूसरे बच्चों के साथ खेलता है या नहीं, उसे खेलना अच्छा लगता है या नहीं या किन खेलों को वह ग्रूप में खेलना पसंद करता है और किन्हें अकेले, यह जानने की भी कोशिश करें.
प्रश्न – 3 बच्चे की पर्सनैलिटी स्कूल में कोंफिडेंट है या बच्चा घबराता है
बच्चों की पर्सनैलिट घर पर और स्कूल में एकदम अलग देखी जाती है. कई बच्चे घर में बहुत कोंफिडेंट होते हैं लेकिन स्कूल में अक्सर बोलने या घुलने-मिलने से घबराते हैं. वहीं, ऐसे भी बच्चे हैं जो स्कूल में कोंफिडेंट होते हैं लेकिन घर पर कम बोलते हैं. बच्चा स्कूल में किस तरह की पर्सनैलिटी से जाना जाता है और उसकी पर्सनैलिटी को निखारने के लिए पेरेंट्स क्या कर सकते हैं इस बारे में टीचर से बात की जा सकती है.
प्रश्न 4 – क्या बच्चा स्कूल में खुशी से पढ़ाई करता है
पेरेंट्स को लगता है कि बच्चे घर से खुशी-खुशी निकलते हैं तो स्कूल में भी खुशी से पढ़ाई करते होंगे. लेकिन, कई बार बच्चे स्कूल में डरते हैं, घबराते हैं और पढ़ाई के नाम से बचते हैं. ऐसे में बच्चा स्कूल में खुशी से पढ़ता है या नहीं यह टीचर से पूछें जिससे बच्चे की इस दिक्कत को दूर करने की कोशिश की जा सके और समझा सके कि किस तरह बच्चे का इंटरेस्ट पढ़ाई में लगाया जा सकता है.
प्रश्न 5 – किताबों से अलग बच्चे की ग्रोथ के लिए और क्या करें
टीचर बच्चे को किताबों से हटकर भी अक्सर ही पढ़ाई, व्यवहार और करियर को लेकर बहुत सी बातें कहते हैं जिन्हें बच्चे रजिस्टर नहीं कर पाते और समझते नहीं. ऐसे में बच्चे को किताबों से हटकर क्या पढ़ाएं, क्या दिखाएं, उससे किस तरह की बातें करें और कैसे उसकी परफोर्मेंस बेहतर करने के लिए उसकी पर्सनैलिटी (Kid’s Personality) पर काम करें, यह सवाल टीचर से पूछें.
ये 5 सवाल आपको अपने बच्चे को समझने और उसकी परफोर्मेंस और पर्सैनैलिटी को बेहतर करने में मदद करेंगे. इन प्रश्नों के अलावा भी आप बच्चे के टीचर से बच्चे की पढ़ाई को लेकर सवाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – चिल्लाने पर ही क्यों बात सुनता है बच्चा? चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने कहा यह एक गलती हो सकती है वजह
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
13 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
17 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines