Fitness Tips: फिट रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि कुछ हेल्दी आदतों को भी अपनाना जरूरी होता है। ये लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने का आसान तरीका है, ताकि आप जो भी डाइट और एक्सरसाइज के रुटीन को फॉलो कर रहे हैं, वह आपके लिए फायदेमंद हो सके। कई बार शुरुआत में अपनी आदतों को बदलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन शरीर को फिट रखने का ये एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट भी इन आदतों को अपनाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर टोन30 पिलेट्स की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. वजल्ला श्रावणी क्या कहती हैं?
नियमित रूप से सोना और जागना
डॉ. श्रावणी कहती हैं कि वह नियमित रूप से सोने और जागने के समय को फिक्स रखती हैं। यहां तक कि छुट्टी वाले दिन भी इस नियम को फॉलो करती हैं। अच्छी नींद भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कंट्रोल करती है, रिकवरी में मदद करती है और पूरे दिन एनर्जी को बनाए रखती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
काम के बीच में टहलना
डॉ. श्रावणी हर रोज 7,000-10,000 कदम जरूर चलती हैं। इसे कई लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन टहलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और अकड़न को कम करने में मदद मिलती है। खासकर अगर आप डेस्क पर ही बैठकर काम करते हैं।
हाइड्रेट रहना
वह अपनी सुबह की शुरुआत कम से कम 500 मिली पानी से करती हैं। वह कहती हैं कि अक्सर लोग प्यास को भूख समझ लेते हैं। हाइड्रेटेड रहने से एनर्जी बनी रहती है और भूख कम लगती है।
रात को कम खाना
डॉक्टर अपने आखिरी खाने और सोने के समय के बीच 2 घंटे का गैप रखती हैं। इससे पाचन में मदद मिलती है, नींद की क्वालिटी में सुधार होता है और आदत या बोरियत के कारण ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है।
सुबह मोबाइल स्क्रीन से बनाएं दूरी
डॉ. श्रावणी कहती हैं कि वे सुबह सबसे पहले ईमेल या सोशल मीडिया चेक करने से बचती हैं। इसके बजाय वह उस समय का इस्तेमाल योग करने, थोड़ी देर टहलने या पढ़ने के लिए करती हैं। इससे तनाव कम होता है और आपका डाइजेशन सिस्टम भी हेल्दी रहता है और आप समय पर खाना खा पाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बीज वाली सब्जियों को कहते हैं फल, जानें इसके पीछे का राज?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
8 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
8 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
10 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
11 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
11 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
11 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
14 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
15 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines