Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए वैसे तो बहुत सारे फूड्स और ड्रिंक मौजूद हैं, लेकिन ब्लैक कॉफी को वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक माना जाता है। ये न केवल अतिरिक्त पाउंड कम करने में मदद करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। कई लोग रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी पीते हैं, जो पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। यही नहीं ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर के सुजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी कॉफी में वजन कम करने के लिए कुछ मसालों को भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इन मसालों को कॉफी में मिलाने के बाद आप तेजी से अपना वजन कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कॉफी में किन-किन मसालों को मिलाकर पी सकते है?
इलायची
ब्लैक कॉफी में इलायची मिलाने से पाचन में मदद मिलती है, भूख कंट्रोल होती है और वजन तेजी कम होता है। इस सुगंधित मसाले के सक्रिय यौगिक पाचन एंजाइमों को एक्टिव करने में मदद करते हैं साथ ही सूजन और बेचैनी को कम होती हैं। इलायची में भूख को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो आपको अनहेल्दी खाने से बचाता है। इसके लिए अपनी कॉफी में एक चुटकी पिसी इलायची मिलाएं, ये टेस्ट को बढ़ाने और वजन कम करने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़े- नए साल में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय
दालचीनी
ब्लैक कॉफी में दालचीनी मिलाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और तेजी से पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। दालचीनी के थर्मोजेनिक गुण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर दालचीनी सूजन को भी कम करती है, जिससे वजन घटाने के में मदद मिल सकती है और ये आपके पूरे शरीर को भी हेल्दी रखती है।
हल्दी
अगर आप मेटाबॉलिक रेट को बेहतर बनाने और फैट को कम करने के लिए ब्लैक कॉफी में हल्दी भी मिला सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं जो फैट को तेजी से बर्न करने और शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ब्लैक कॉफी में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाने से आपका मेटाबॉलिज्म ते हो सकता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
12 mins agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
3 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
4 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines