Weight Loss Tips: क्या वजन घटाने के लिए रात का खाना छोड़ना सही या नहीं? जानें इसके साइड इफेक्ट

Weight Loss Tips: अगर आप भी वजन कम करने के लिए रात को खाना नहीं खाते हैं, तो इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं। इससे आपके मेटाबोलिज्म पर असर पड़ता है और आप अपने वजन को भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए कई लोग रात को खाना ही छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि कैलोरी का सेवन कम करने से वजन जल्दी कम होगा। हालांकि, इसके कारण कई लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो जाती है। वहीं डाइट में कैलोरी कम करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। भोजन छोड़ना खास कर के रात का खाना छोड़ना अनपेक्षित प्रभाव डाल सकता है। रात का खाना एक जरूरी भोजन है, जो पूरे दिन के बाद शरीर को फिर से एनर्जी देने में मदद करता है और रात भर आपकी एक अच्छी नींद भी दे सकता है। यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश में हैं और रात का खाना नहीं खाते हैं, आपको इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं।

मेटाबोलिज्म पर पड़ता है असर

रात का खाना न खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है, जिससे ऊर्जा व्यय और पोषक तत्वों का अनियमित इस्तेमाल हो सकता है। लगातार शाम को भोजन से न करने से मेटाबोलिज्म लो हो सकता है, जिससे कैलोरी को बर्न होने में और वजन कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ये वजन घटाने के कोशिश में बाधा डाल सकता है और शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisment

नींद हो सकती है खराब

रात का खाना न खाने से आपकी नींद  प्रभावित हो सकती है। नींद की कमी के कारण कई तहत की समस्या, जैसे कि कमजोर इम्यून सिस्टम, मूड खराब होना, एनर्जी के लेवल में कमी और सुस्त मेटाबोलिज्म शामिल हैं। नींद को हेल्दी बनाए रखने के लिए पोषण और खासकर के रात खाना बहुत जरूरी होता है।

ब्लड शुगर का बढ़ना

रात में हेल्दी डाइट लेने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और इससे आप अपने वजन को भी सही से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप रात का खाना नहीं खाते हैं, तो ये बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इससे डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ