वजन कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं है, लेकिन अगर अपने बढ़ते वजन को कम करने की ठान ली जाए तो इसे आसान बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक उदाहरण न्यूट्रिशनिस्ट अमाका ने पेश की, जिन्होंने अपने वजन में बहुत बड़ा बदलाव किया और सिर्फ चार महीनों में 25 किलो वजन कम किया। अमाका अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नियमित रूप से वजन घटाने के टिप्स, डाइट हैक्स और लाइफस्टाइल में बदलाव शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमाका ने वजन घटाने पर एक पोस्ट शेयर की और हाई-कैलोरी वीकेंड और चीट मील्स के बारे में बात की, और ऐसी चीजों के बारे में बताया जो बिल्कुल सामान्य हैं जब हम कैलोरी-डेफिसिट डाइट पर होते हुए कभी-कभार अपने पसंदीदा फूड का लुत्फ उठाते हैं। उन्होंने लिखा कि यहां 5 ऐसी चीजें बताई गई हैं जो सामान्य हैं और आपको इसके बारे में घबराने की जरूरत नहीं है।
अस्थायी वजन बढ़ना
यह पैमाना आमतौर पर 1 से 3 किलोग्राम तक होता है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा आमतौर पर एक्स्ट्रा कार्बोहाइड्रेट और सोडियम से होने वाले के वाटर रिटेंशन कारण होता है। ज्यादा खाने के बजाय खूब सारा पानी पिएं और अपने सामान्य कैलोरी कम करने वाले खाने को डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पेट फूला हुआ और चेहरा फूला हुआ महसूस होता है
ऐसा प्रोसेस्ड फूड नमकीन स्नैक्स के ज्यादा सेवन के कारण होता है, जिससे पानी की कमी और पेट फूलने की समस्या होती है। इसके लिए आप हाई फाइबर वाले फूड खाना शुरू करें, एक्सरसाइज करें और खूब सारा पानी पिएं। साथ ही अदरक की चाय या शॉट लें। इससे आपको सूजन कम करने और बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी।
भूख और क्रेविंग
भूख और क्रेविंग पूरी तरह से सामान्य है, क्योंकि आपने सप्ताहांत में प्रोसेस कार्बोहाइड्रेट और चीनी का ज्यादा सेवन के कारण होता है। इसके लिए आप भूख को कम करने और एनर्जी को बनाए रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन वाले फूड से कर सकते हैं।
कम एनर्जी और सुस्ती
हाई कैलोरी वाले प्रोसेस्ड फूड खाने से आप सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अपने दिन की शुरुआत हल्के एक्सरसाइज से करें, जो आपको एनर्जी देंगे, आपको फ्रेश रखेंगे और आपको अपने रुटीन में वापस लाने में मदद करेंगे।
रुटीन बनाएं
कई बार ऐसा होता है कि हम फिट रहने के दौरान हेल्दी खाना या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं और अपना समय बर्बाद कर लेते हैं। ऐसे में आप अपनी सामान्य रुटीन में पर वापस आ जाएं, और अगली बार के लिए सही प्लान बना लें।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
13 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
16 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
17 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
18 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
20 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines