फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट विमल राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बात की, जो महिलाएं पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने की उम्मीद में करती हैं, लेकिन इससे कोई हेल्प नहीं मिल पाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील को कैप्शन दिया कि यहां मैं महिलाओं को पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने की उम्मीद में लगातार कुछ चीजों को करते हुए देखती हूं। फिटनेस कोच ने अपने पोस्ट में उन चीजों के बारे बताया है, जो महिलाएं तब करती हैं जब वे पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने की कोशिश करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे में महिलाओं को किन-किन चीजों से बचना चाहिए?
महिलाएं करती हैं ये गलतियां
1.भोजन छोड़ना, खासकर के नाश्ते को स्किप करना।
2. वे केवल कार्डियो पर फोकस करती हैं और जिम में जाकर एक्सरसाइज नहीं करती हैं।
3. उन्हें पता नहीं होता कि वे कितना प्रोटीन खा रही हैं, लेकिन अगर वे प्रोटीन खाती भी हैं तो वह पाउडर के रूप में होता है उन्हें पता नहीं होता कि वे एक दिन में कितनी कैलोरी ले रही हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
4. एक या तीन गिलास वाइन का आनंद लेना, जो उनकी नींद को नष्ट कर रहा है और वसा हानि में बाधा डाल रहा है।
5. वे केवल सोमवार से गुरुवार तक ही हेल्दी फूड खाती हैं।
6. उनकी प्लेट में कभी फल या सब्जी नहीं होती ।
7. वे लगातार तनाव की स्थिति में रहती हैं और तनाव को कम करने की कोशिश नहीं करती हैं।
8. उन्हें रोज रात 7 घंटे से भी कम नींद मिलती है।
9. हर रोज 5 हजार कदम से कम चलना और ज्यादा एक्टिव न रहना।
इन बातों का रखें ध्यान
फिटनेस कोच विमल ने महिलाओं को ये चीजें बंद करने की सलाह दी। कहा कि फैट कम करने के लिए खास करके पेट और हिप के फैट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही कम कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए और ये भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें हर रोज न्यूनतम 100 ग्राम प्रोटीन मिल रहा हो।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
4 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
9 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines