Weight Loss Tips: अपने बढ़ते वजन को कम करना कोई आम बात नहीं है, लेकिन फिर भी कई लोग इस मुश्किल काम को आसान बना देते हैं। कंटेंट क्रिएटर जितिन वी.एस. ने अपना 35 किलो वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने घर पर बने खाने को ही डाइट में शामिल किया, जिससे उनका वजन नेचुरल तरीके से कम होता गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ हाई-प्रोटीन साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट आइडिया शेयर किए। इसके साथ ही रेसिपी भी बताई। जितिन की प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी ब्रेकफास्ट ट्राई करने की सलाह दी।
पनीर भरवां गेहूं का डोसा
पनीर भरवां गेहूं के डोसे में 300 कैलोरी, 18 ग्राम प्रोटीन, 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 12 ग्राम हेल्दी फैट होता है। इससे पूरे दिन आपकी एनर्जी बनी रहती है और आप एक्टिव फील करते हैं।
सामग्री
गेहूं का आटा- 1/2 कप
प्रोटीन- 50 ग्राम
प्याज, मिर्च, धनिया
विधी
डोसा बनाने के लिए पतला आटा तैयार करें। पनीर को कटे हुए प्याज, मिर्च और नमक के साथ मिलाएं। डोसा को तवे पर फैलाएं, पनीर की फिलिंग डालें और रोल बनाकर पकाएं।
बाजरे की रोटी के साथ उबला अंडा मसाला
बाजरे की रोटी के साथ उबला अंडा मसाला में 230 कैलोरी, 18 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 ग्राम हेल्दी फैट होता है, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं।
सामग्री
अंडे- 2
प्याज- 1
टमाटर- 1
हल्दी, मिर्च और सरसों के बीज
बाजरा का आटा- 1/2 कप
गर्म पानी और नमक
बनाने की विधि
2 पूरे अंडे उबालें, काटें और प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले भूनें। इसके बाद अंडे डालें और मिलाएं। अब इसमें पहले से तैयार 2 बाजरे की रोटियों के साथ खाएं।
पुदीने की चटनी और बेसन डोसा करें ट्राई
पुदीने की चटनी और बेसन डोसा खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये नेचुरल तरीके से आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें 240 कैलोरी, 12 ग्राम प्रोटीन, 20 कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम हेल्दी फैट होता है, जो आपके शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं।
सामग्री
बेसन- 1/2 कप
पानी, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, पुदीना और धनिया
दही से बनी चटनी
बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, पानी, मिर्च, नमक, धनिया को एक घोल तैयार करें। इसके बाद तवे पर पतले और डोसा बनाएं। प्रोटीन के लिए दही से बनी पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
ये भी पढ़ें- Walking Benefits: क्या है वॉक करने का सही तरीका? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 hr agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines