Weight Loss Tricks: जैसा कि हम सभी जानते हैं, एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव बनती है। लेकिन लोग कई कारणों से एक्सरसाइज करने से बचते हैं, जिनमें कठिनाई, काम से संबंधित तनाव, पसीना, थकान, ऊब, लागत और बहुत कुछ शामिल हैं। वहीं कुछ लोग घंटों जिम में समय बिताते है। वहीं, हम में से कई लोग कम समय के चलते जिम जाना पसंद भी नहीं करते हैं। फिर हमारे मन में सवाल आता हैं कि शरीर को एक्टिव रखने के लिए जिम की जरूरत होती है? घर पर रहकर फिट या एक्टिव नहीं रह सकते हैं? अगर आप इस बारे में सोच रहे हैं, तो घबराएं नहीं। आपके लिए ऐसी टिप्स लेकर आए है, जिससे बिना जिम जाए कुछ आसान तरीकों से अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं।
स्विमिंग करें
स्विमिंग पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन कसरत है जो जोड़ों के लिए आसान है। इसे इनडोर और आउटडोर पूल में साल भर किया जा सकता है।
डांस करें
फिट रहने के लिए डांस सबसे अच्छा वर्कआउट है, जो हाल में बहुत ट्रेंड में भी आ गया हैं। डांस करने से हार्ट संबंधी दिक्कतें खत्म होती हैं और शरीर में लचीलेपन को बढ़ाता है। डांस में ज़ुम्बा, हिप-हॉप या बैले जैसे विभिन्न रूपों में भाग ले सकते हैं।
सीढ़ियां चढ़ें
अगर आप खुद को फिट रखना चाह रहे हैं, तो लिफ्ट या एस्केलेटर के बजाय सीढ़ियां चढ़ें। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। साथ ही आपका शरीर एक्टिव रहेगा।
फोन पर बात करते-करते चलना
अगर आप अपने दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य से फोन पर बात कर रहे हैं, तो बैठकर या लेटकर न खड़ें बल्कि चल-चलकर बात करें। इससे आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप एक दिन में कितना चल चुके हैं। यह काफी अच्छी आदत होती है। इससे आपका शरीर एक्टिव भी रहेगा।
पकड़म-पकड़ाई
शायद बचपन का यह गेम आपको आज भी याद हो, जब आप अपने माता-पिता या फिर दोस्तों को कहते होंगे कि जरा मुझे पकड़कर दिखाओ। यह एक ऐसा शब्द है, जिसे बोलते ही आपके पैर इतनी तेजी से भागते हैं, जितनी तेजी से आप सामान्य रूप से नहीं भागते हैं। यह खुद के द्वारा दी गई चुनौती होती है, जिसमें आपको काफी मजा आता है। साथ ही इससे आपका शरीर भी फिट रहता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
58 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines