Weight Loss Tips: भोजन सभी को करना चाहिए फिर चाहे वेट लॉस जर्नी की डाइट हो या फिर सिर्फ हेल्दी रहने के लिए खाया जाने वाला खाना हो। हमारी रोज की डाइट में कुछ पोषक तत्वों का होना आवश्यक होता है जैसे कि प्रोटीन। Protein सभी की बॉडी के लिए जरूरी माना गया है क्योंकि इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। मांसपेशियों तथा हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। वेट लॉस करने के लिए खाई जाने वाली डाइट में भी प्रोटीन का होना जरूरी है क्योंकि सिर्फ इस पोषक तत्व की मदद से ही शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सकती है। प्रोटीन की मदद से वेट लॉस में होने वाली कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। चलिए आपको फिटनेस कोच राज गनपथ द्वारा बताए गए हेल्दी लंच प्लान के बारे में बताते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
फिटनेस कोच राज गनपथ, जो कि अपने इंस्टा पेज पर फिटनेस और डाइट से संबंधित वीडियोज शेयर करते रहते हैं, फिटनेस वर्ल्ड में 15 सालों से अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में नॉर्थ इंडियन डाइट में प्रोटीन वैल्यू बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं, जो आपके काम जरूर आएंगे।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
इन 3 टिप्स से बनेगा प्रोटीन-पैक्ड लंच
1. स्टार्च को आधा करें- कोच बताते हैं कि आपको अपनी डाइट में मौजूद स्टार्च फूड्स जैसे कि चावल, इडली या डोसा, इन्हें खाते रहें लेकिन मात्रा कम कर दें। आपको इन्हें रेगुलर इनटेक से आधा करना होगा, ताकि वेट मैनेजमेंट किया जा सके।
2. फ्राइड फूड अवॉइड करें- आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपनी डाइट में तला-भुना खाना कम से कम खाएं या फिर बिल्कुल भी न खाएं। ऑयली फूड्स के साथ-साथ ज्यादा क्रीमी जैसे कि फैट फुल मिल्क से तैयार व्यंजन या फिर मेयोनेज खाने से भी वेट गेन होता है। लंच में इन्हें न खाएं।
3. सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं- राज के मुताबिक आपको अपनी डाइट में सब्जियों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए आप उबली हरी सब्जियां खा सकते हैं। सलाद का इनटेक बढ़ा सकते हैं और सीजनल वेजिटेबल्स भी खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines