Weight Loss Tips: नॉर्थ इंडियन लंच में किस तरह शामिल करें एक्स्ट्रा प्रोटीन? फिटनेस कोच ने बताया सही तरीका

Weight Loss Tips: वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन बढ़ा देना चाहिए। दरअसल, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए अहम तत्व होता है और वेट लॉस के लिए फिटनेस एक्सपर्ट भी कहते हैं कि हमारी डाइट में प्रोटीन होना चाहिए। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: भोजन सभी को करना चाहिए फिर चाहे वेट लॉस जर्नी की डाइट हो या फिर सिर्फ हेल्दी रहने के लिए खाया जाने वाला खाना हो। हमारी रोज की डाइट में कुछ पोषक तत्वों का होना आवश्यक होता है जैसे कि प्रोटीन। Protein सभी की बॉडी के लिए जरूरी माना गया है क्योंकि इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। मांसपेशियों तथा हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। वेट लॉस करने के लिए खाई जाने वाली डाइट में भी प्रोटीन का होना जरूरी है क्योंकि सिर्फ इस पोषक तत्व की मदद से ही शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सकती है। प्रोटीन की मदद से वेट लॉस में होने वाली कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। चलिए आपको फिटनेस कोच राज गनपथ द्वारा बताए गए हेल्दी लंच प्लान के बारे में बताते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फिटनेस कोच राज गनपथ, जो कि अपने इंस्टा पेज पर फिटनेस और डाइट से संबंधित वीडियोज शेयर करते रहते हैं, फिटनेस वर्ल्ड में 15 सालों से अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में नॉर्थ इंडियन डाइट में प्रोटीन वैल्यू बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं, जो आपके काम जरूर आएंगे।

विज्ञापन

इन 3 टिप्स से बनेगा प्रोटीन-पैक्ड लंच

1. स्टार्च को आधा करें- कोच बताते हैं कि आपको अपनी डाइट में मौजूद स्टार्च फूड्स जैसे कि चावल, इडली या डोसा, इन्हें खाते रहें लेकिन मात्रा कम कर दें। आपको इन्हें रेगुलर इनटेक से आधा करना होगा, ताकि वेट मैनेजमेंट किया जा सके।

विज्ञापन

2. फ्राइड फूड अवॉइड करें- आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपनी डाइट में तला-भुना खाना कम से कम खाएं या फिर बिल्कुल भी न खाएं। ऑयली फूड्स के साथ-साथ ज्यादा क्रीमी जैसे कि फैट फुल मिल्क से तैयार व्यंजन या फिर मेयोनेज खाने से भी वेट गेन होता है। लंच में इन्हें न खाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Ganpath (@raj.ganpath)

विज्ञापन

3. सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं- राज के मुताबिक आपको अपनी डाइट में सब्जियों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए आप उबली हरी सब्जियां खा सकते हैं। सलाद का इनटेक बढ़ा सकते हैं और सीजनल वेजिटेबल्स भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ