हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weight Loss Tips: क्या है 'जादू डाइट'? जिसे फॉलो करने से 1 महीने में कम होगा 7 Kg वजन

Weight Loss Tips: मोटापा एक ऐसी बढ़ती समस्या है, जिससे दुनियाभर के लोग प्रभावित हैं। वजन कम करना आसान काम नहीं है लेकिन कुछ अच्छी आदतों का पालन करने से वेट लॉस किया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर से जानते हैं 1 महीने में 7 किलो कम करने का तरीका।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करते-करते थक गए हैं, तो डॉक्टर की यह जादू डाइट फॉलो कर लीजिए। अगर आप 1 महीने में 7 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो यह एक चुनौतीपूर्ण हो सकता है बशर्ते यदि इसे सही और हेल्दी तरीके से न फॉलो किया जाए। डॉक्टर की जादू डाइट का मतलब एक ऐसी डाइट से है, जो देश के एक सीनियर डॉक्टर द्वारा तैयार की गई है। इसमें वजन घटाने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है, जिसमें कैलोरी का महत्वपूर्ण रोल है। आइए जानते हैं इस डाइट के बारे में।

वेट लॉस के लिए इस डाइट के बारे में डॉक्टर बिमल छाजेड़ बता रहे हैं, जो सीनियर हार्ट स्पेशलिस्ट हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

क्या है यह डाइट?

डॉक्टर बिमल कहते हैं कि इस जादू डाइट की मदद से 1 महीने में 7 किलो वजन कम हो सकता है। डॉ. बिमल बताते हैं कि पेट छोटा सा हिस्सा है, जिसमें ज्यादा कैलोरी भरेंगे तो वेट बढ़ना तय है। इसलिए खाने में कैलोरी बिल्कुल कम हो, उतना फायदेमंद है। डॉक्टर कहते हैं कि पेट भरके खाओ लेकिन सेहतमंद खाओ। उनकी डाइट कुछ इस प्रकार है।

डॉक्टर बताते हैं कि कम कैलोरी फूड्स में फल, सब्जियां और सलाद होते हैं। जादू डाइट में ये सभी चीजें होती हैं।

विज्ञापन
  • ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स खाएं, जूस पिएं और अगर चाय पी रहे हैं, तो हर्बल टी पिएं। दूध और शक्कर वाली चाय पीने से बचें। ब्लैक टी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • लंच में 1 कटोरी दाल खाएं और साथ में 1 बड़ा कटोरी कचूमबर यानी सलाद खाना शुरू कर दें।
  • वहीं, शाम के स्नैक्स में वेजिटेबल सूप या फिर उबली सब्जियां खा सकते हैं।
  • रात को डिनर में भी उबली सब्जी, दाल और सूप का सेवन करें।

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर बिमल के अनुसार, यह डाइट प्लान जिंदगीभर फॉलो करने के लिए नहीं है। इस डाइट को आपको एक, दो या तीन महीने तक ही फॉलो करनी है ताकि कुछ दिनों में आपका वेट 7 से 10 किलो तक कम हो जाए। इसके बाद आप अपनी पुरानी डाइट फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola