शरीर के अनहेल्दी फैट होंगे आसानी से बर्न, ट्राई करें ये 5 तरीके

अगर आप भी अपने शरीर के अनहेल्दी फैट को आसानी से कम करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव और हेल्दी भी बना रहता है और आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

Weight Loss Tips

बिजी लाइफ के कारण कई बार हम अपनी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान और नेचुरल तरीकों को अपनाकर अपने अनहेल्दी फैट को कम कर सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ज्यादा फाइबर युक्त फूड, जैसे कि फल और सब्जियां खाना, मीठे स्नैक्स कम करना और पर्याप्त पानी पीना, ये सभी फैट कम करने में मदद कर सकते हैं। समय के साथ छोटे-मोटे बदलाव, जैसे कि लंबे समय तक बैठने के बजाय खड़े रहना या टीवी देखते समय जल्दी-जल्दी स्ट्रेच करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप और क्या-क्या तरीके ट्राई कर सकते हैं।

घर पर वर्कआउट

शरीर की चर्बी कम करने का एक बढ़िया ऑप्शन है, रोज सिर्फ 15 मिनट के लिए स्क्वाट, पुश-अप्स, प्लैंक्स या जंपिंग जैक जैसे शारीरिक भार वाले एक्सरसाइज करना शुरू करें। इससे आपका शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है और आप हेल्दी रह पाते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

अगर आप शरीर के अनहेल्दी फैट को कम करना चाहते हैं, तो खाना खाने से पहले खूब सारा पानी पीना शुरू करें, क्योंकि ये भूख को कंट्रोल करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और फैट को कम करने में मदद करता है।

हाई प्रोटीन डाइट लें

प्रोटीन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता  है और पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में अंडा, दाल, टोफू, पनीर, चिकन, फिश और दही को शामिल कर सकते हैं।

रेगुलर कार्डियो और HIIT एक्सरसाइज

तेज वॉक, रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग से कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करती हैं। वहीं, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) 15 से 20 मिनट का वर्कआउट भी फैट बर्निंग में सुपर इफेक्टिव होता है।

सीढ़ियों का करें इस्तेमाल

लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से आपके शरीर के सभी फैट बर्न करने वाले मैकेनिज्म आसानी से एक्टिव हो सकते हैं। ये फैट बर्न करने का सबसे आसान तरीका है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ