बिना जिम के होगा वेट लॉस, बस फॉलो करें ये 3 चीजें और फिर देखें जादू

Weight Loss Tips: जब भी वेट लॉस करने की बात आती है तो अक्सर लोग जिम और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप बिना एक्सरसाइज के भी मोटापा कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

WEIGHT LOSS Tips

WEIGHT LOSS Tips

Weight Loss Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। मोटापा होने से कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक की कैंसर भी हो सकता है। ऐसे में वजन कम करना जरूरी हो जाता है। जब भी मोटापा कम करने की बात आती है तो लोग सबसे पहले जिम और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना एक्सरसाइज किए भी वेट लॉस कर सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैरोलीन ने हाल में टिक टॉक पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने बिना एक्सरसाइज किए 36 किलो वजन घटाया है। उन्होंने बताया कि अब वो एक्स्ट्रा स्मॉल साइज के कपड़े पहन सकती हैं। इससे पहले कैरोलीन को एक्स्ट्रा लार्ज साइज आता था। आइए जानते हैं कैरोलीन ने बिन एक्सरसाइज के वेट लॉस कैसे किया।

विज्ञापन

लो कैलोरी फूड का सेवन करना

वजन कम करने के लिए अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट लो कैलोरी फूड खाने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन फूड्स को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं आती है। लो कैलोरी फूड्स जैसे नट्स, खीरा, सेब आदि खाने से आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

एक साथ ज्यादा खाना न खाना

वेट लॉस करने के लिए जरूरी है कि आज पेट भर खाना न खाएं। कोशिश करें कि आपको जितनी भुख है उससे कम ही खाना खाएं। साथ में आपको टुकड़ों में खाना खाना चाहिए।

धीरे-धीरे खाना खाना

आप किस तरह से खाना खाते हैं उसका असर भी बॉडी पर होता है। जब आप धीरे-धीरे खाते हैं तो हमारा शरीर ऐसे हार्मोन रिलीज करता है जो ब्रेन को संकेत देता है कि पेट भर गया है जिससे आप कम खाना खाते हैं। वहीं, जब व्यक्ति जल्दी में खाना खाता है तो शरीर को लगता है कि उसे ज्यादा खाना खाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ