Weight Loss Journey: रोज बर्गर-पिज्जा खाया, फिर भी 59 KG वजन घटाया! जानें कैसे किया वजन कम?

Weight Loss Journey: आप भी खाते पीते वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कैसे इस महिला ने रोज बर्गर-पिज्जा खाकर भी 59 किलो वजन घटा लिया है।

Weight Loss Journey Ate burgers and pizzas every day still lost 59 KG weight Know how you lost weight

घर पर वजन कैसे कम करें

Weight Loss Journey: पतले-दुबले व्यक्ति के लिए जिस तरह से वजन कम होना एक टेंशन की बात है, ठीक वैसे ही एक मोटे इंसान के लिए पतला होना भी बहुत मुश्किल होता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें पानी भी देसी घी की तरह लगता है और वो अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। कुछ लोग तो वजन कम करने के चक्कर में खाना पीना ही छोड़ देते हैं तो कुछ लोग फास्ट फूड से दूरी बना लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने पीने के साथ-साथ भी वजन कम किया जा सकता है? डाइट में अगर फास्ट फूड भी एड है तब भी वेट कम करना मुश्किल नहीं है।

जी हां, रोज बर्गर-पिज्जा खाकर भी वजन कम किया जा सकता है। दरअसल, ऐसा हमारा नहीं बल्कि अमेरिका की रहने वाली नतालिया अरंडा का कहना है। दरअसल, नतालिया अरंडा ने 130 किलोग्राम वजन से 59 किलोग्राम वजन कम करने की जर्नी में बताया है कि उन्होंने फास्ट फूड खाते हुए वेट लॉस किया है।

फास्ट फूड खाते हुए 59 KG वजन कम!

नतालिया अरंडा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट loseitwithnat पर वेट लॉस की पूरी जर्नी साझा कर रखी है। इसके माध्यम से जाना जा सकता है कि कैसे वो 130 किलोग्राम वजन से 71 किलोग्राम तक के वजन की हुई हैं। इंस्टा अकाउंट पर उन्होंने वर्क आउट से लेकर डाइट के बारे में जानकारी दी है।

कैसे घटाया 59 KG वजन?

नतालिया अरंडा ने वेट लॉस जर्नी में जानकारी दी कि वजन कम करने के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि खाने से ज्यादा पानी पीने पर भी ध्यान दें। दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें। कैफीन युक्त चीजें जैसे- कॉफी, चाय आदि का सेवन न करें। इसकी जगह हर्बल टी पीना बेस्ट है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो दिनभर एक्टिव रहने और कमजोरी को दूर करने के लिए इलेक्ट्रोलाइट पानी भी पीती हैं।

बर्गर-पिज्जा खाकर घटाया वजन

नतालिया अरंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी वीडियो शेयर की है जिनमें कई रिल्स हैं जिसमें दिख रहा है कि उन्होंने वजन कम करने की जर्नी में खाने पीने के मामले में कोई लापरवाही नहीं की है। एक फूडी होते हुए वो डाइट में गार्लिक ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट आदि का भी सेवन करती हैं, लेकिन इसके साथ वो कैलोरीज और वर्क आउट का भी खास ध्यान देती थीं। लो कार्ब्स वाले फास्ट फूड उनकी डाइट में शामिल रहते हैं। नतालिया अरंडा की वेट लॉस जर्नी को देखने के लिए इस लिंक पर (Natalia Aranda Weight Loss Journey)क्लिक कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ