आज के वक्त लोग झड़ते बालों और बढ़ते वजन के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बात सामने आई, कि वजन कम करने के लिए जो लोग दवाओं का सहारा ले रहे हैं, उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं. वजन कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ओजेम्पिक जैसी GLP-1 वेट दवाओं को लेने वाले लोगों को बीच बालों की शिकायत देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, कई मरीजों का कहना है कि जब से उन्होंने वजन कम करने वाली दवाइयों का सेवन शुरू किया है, उनके बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे हैं. खासतौर पर बालों को धोते समय, कंघी करते समय या तकिए सोते समय, बालों का गुच्छे दिखाई देते हैं. इस स्थिति को एक्सपर्ट्स ने ओजेम्पिक हेयर नाम दिया है.
यह भी पढ़ें:अब बेकार टायर में उगाया जा सकता है हरा प्याज, स्टेप बाय स्टेप जानिए पौधा लगाने का तरीका
क्या दवाई बालों को कमजोर कर रही है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओजेम्पिक या दूसरी जीएलपी-1 दवाएं सीधे तौर पर बालों की जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा रही है, बल्कि असली कारण वजन कम होने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी को माना जा रहा है. यानी कि जब कोई व्यक्ति कम समय में ज्यादा वजन घटाता है, तो उसके शरीर में मौजूद जरूरी पोषक तत्व भी कम देखी जा रही है और इससे शरीर में मेटाबोलिक शॉक हो रहा है.
क्या है ओजेम्पिक हेयर? क्या ये कोई बीमारी है
ऊपर हमने आपको ओजेम्पिक हेयर शब्द का इस्तेमाल किया, जिसको लेकर आपके मन में सवाल आया होगा कि क्या ये कोई बीमारी है? तो जान लीजिए कि ये कोई अलग बीमारी नहीं है, बल्कि यह टेलोजन एफ्लुवियम नाम की स्थिति का एक सामान्य रूप है. इसमें तनाव, बीमारी या अचानक वजन घटने के कारण बालों की बड़ी संख्या समय से पहले रेस्टिंग फेज में चली जाती है, कुछ हफ्तों या महीनों बाद ये बाल तेजी से गिरने लगते हैं. हालांकि यह समस्या ज्यादातर मामलों में अस्थायी होती है और सही पोषण व देखभाल से बालों की स्थिति दोबारा बेहतर हो सकती है.
बड़ी संख्या में लोगों के झड़ रहे बाल
हैरानी की बात ये रही है कि, (PMC) में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि असल जिंदगी में GLP-1 का इस्तेमाल करने वाले लगभग हर दस में से सात लोगों में किसी न किसी हद तक बालों के झड़ने की समस्या पाई गई है. इससे पहले के अंतरराष्ट्रीय अनुमानों में यह आंकड़ा 25% से 33% के बीच बताया गया था. कई मरीजों ने सिर की त्वचा ज्यादा दिखाई देने, बालों की मांग चौड़ी होने और रोजाना जरूरत से ज्यादा बाल गिरने जैसी परेशानियां बताई हैं.
कहां हो रही गलती?
आजकल स्थिति ऐसी बन चली है कि लोग सोशल मीडिया पर कोई दवा देखते हैं, उसे तुरंत सेवन में ले लेते हैं. इस लापरवाही का अंजाम ये होता है कि शरीर में उसका साइड इफेक्ट दिखने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि किसी भी दवा के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि वह आपकी सेहत और जरूरत के अनुसार, आपको सही सलाह दें. आपको इस बात को समझना चाहिए कि, हर व्यक्ति के शरीर, वजन, स्वास्थ्य स्थिति और पोषण की जरूरत अलग होती है. बिना जांच के दवा लेने से बाल झड़ने के अलावा दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Monsoon Hairfall Problem: अब बरसात में नहीं टूटेंगे बाल, हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब नें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
45 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines