हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weight Loss Drinks: इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर

Weight Loss Drinks: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसे आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आप घरेलू मसालों का इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में वजन को घटा सकते हैं।

विज्ञापन
Weight Loss Drinks

Weight Loss Drinks: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार हमारा वजन तेजी से बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जंक फूड खाना, शारीरिक गतिविधि कम करना और ज्यादा मात्रा में भोजन करना। वजन बढ़ाने के सबसे पहले लक्षण पेट की चर्बी में दिखने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको भी पेट भी बाहर निकलने लगा है और आप इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो घरेलू मसाले का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जो बस 7 दिनों में पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन मसालों के पानी को शामिल कर सकते हैं?

मेथी का पानी

मेथी के दाने के पानी को आप डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना डालें। अगली सुबह इस पानी को थोड़ा गर्म करके पी लें। आप चाहें तो मेथी के बीज भी खा सकते हैं। ये ड्रिंक न केवल पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है बल्कि डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखती है।

ये भी पढ़े- शरीर में प्रोटीन की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पूरी

विज्ञापन

जीरा पानी

वजन घटाने के लिए जीरे का पानी भी बहुत कारगर है। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पाचन बेहतर होता है और पेट की चर्बी कम होती है। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। जीरे का पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें और अगली सुबह इस पानी को पी लें। इसके अलावा आप रात को सोते समय भी जीरे का पानी पी सकते हैं।

धनिये का पानी

धनिये के बीजों को कई तरीकों से खाने में शामिल किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जो खाने के टेस्ट को बढ़ाने में मदद करते हैं। धनिये का पानी पीने से पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola