Weight Loss Diet: आज के समय में वजन बढ़ना आम बात हो गई है और जब वजन कम करने की बात आती तो सबसे पहले हमारे दिमाग में डाइट और एक्सरसाइज ही आता है। इसके लिए अक्सर कीटो डाइट या एक दिन में एक बार भोजन करते हैं या फिर कुछ लोग हाई-प्रोटीन डाइट वाला डाइट लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें टेस्टी खाना खाने का भी मन करता है, लेकिन हम नहीं खा पाते हैं।
ऐसे में आप अपनी डाइट में ग्लूटेन-फ्री सुपरफूड मक्के को शामिल कर सकते हैं। ये ग्लूटेन-फ्री होने के कारण कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी क्रेविंग को कम करने और वजन को घटाने के लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए किन-किन तरीकों से इसे डाइट में शामिल करें।
वजन घटाने के लिए मक्का है फायदेमंद
प्रोटीन का अच्छा सोर्स- मक्का प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। ये आपके शरीर को नेचुरली प्रोटीन से भरपूर रखता है। साथ ही मांसपेशियों को मजबूत करने में भी मदद करता है, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है।
फाइबर से भरपूर- फाइबर वजन घटाने के लिए जरूरी है, क्योंकि ये आपकी अनहेल्दी क्रेविंग को कम करता है। फाइबर के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और कैलोरी कंट्रोल में रहता है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम- मक्के में मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही पेट फूलने की समस्या को कम करता है, जो वजन घटाने के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
इन तरीकों से करें डाइट में शामिल
उबला हुआ मक्का- इसे चुटकी नमक और नींबू के साथ नाश्ते या साइड डिश के रूप में खा सकते हैं।
मक्के का सलाद- पोषक तत्वों से भरपूर सलाद के लिए उबले हुए मकई को ताजी सब्जियों और हल्के विनैगरेट के साथ मिलाएं और इसका सेवन करें।
पॉपकॉर्न- बिना मक्खन या चीनी मिलाएं एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न एक कम कैलोरी वाला हेल्दी पॉपकॉर्न खा सकते हैं।
कॉर्नमील- मक्के को आप कॉर्न ब्रेड या दलिया जैसे हेल्दी हेल्दी बनाने के लिए ग्लूटेन-मुक्त कॉर्नमील का इस्तेमाल कर सकते है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।