वेट लॉस के लिए घी खाना फायदेमंद है या नहीं? जानिए एक्सपर्ट से

Weight Loss: देसी घी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। क्या वेट लॉस जर्नी में घी खाने से परहेज करना सही है? जानिए इस पर हेल्थ एक्सपर्ट की क्या राय है।

Weight Loss

Weight Loss: वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। इनमें सबसे जरूरी है डाइट। वेट लॉस करने के लिए लोगों को कई प्रकार के फूड आइटम्स से परहेज करने पड़ते हैं। इन फूड्स में ऑयली, जंक और मसालेदार खाना शामिल होता है। अक्सर लोग वजन घटाने की अपनी जर्नी में देसी घी खाने से भी परहेज करते हैं। पर क्या सच में हमें वेट लॉस के लिए घी से दूरी बनानी चाहिए? चलिए, जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन

वेट लॉस के लिए खाएं घी!

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि घी को सीमित मात्रा में खाने से वजन घटाना आसान हो जाता है। इसके कई लाभ भी हैं, जैसे:-

विज्ञापन

-घी में फैटी एसिड्स होते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। घी खाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है जिससे आपको फैट बर्न करने में मदद मिलेगी।

-घी में ओमेगा-3 और 6 होते हैं जो शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होने देते हैं। वेट लॉस में डाइटिंग के चलते एनर्जी कम होने की संभावनाएं रहती हैं।

विज्ञापन

-घी में ब्यूट्रेट नाम का एक शॉर्ट चेन फैटी एसिड एंजाइम होता है जो पाचन शक्ति बढ़ाता है। अगर पाचन शक्ति मजबूत रहेगी तो वेट लॉस में भी मदद करेगी।

विज्ञापन

-सीमित मात्रा में घी खाने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और आपको एक्स्ट्रा खाने की क्रेविंग्स नहीं होती हैं। घी से मिलने वाली कैलोरी से वेट लॉस करना आसान हो जाता है।

-घी खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। घी खून में इंसुलिन को घोलने की प्रोसेस को स्लो कर देता है।

विज्ञापन

-देसी घी में एक लाईनोलिक नामक एसिड पाया जाता है जो शरीर की वसा को कम कर सकता है और मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद करता है। देसी घी का यह गुण वजन घटाने के लिए प्रभावी है।

विज्ञापन

कैसे खाएं घी?

  • देसी घी विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इन तत्वों के सेवन से वेट लॉस जर्नी में आपको ऊर्जा की कमी नहीं होती है।
  • वेट लॉस के लिए देसी घी खाना है तो सुबह गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर पिएं, इससे चर्बी पिघलती है।
  • आप अपने खाने को कुकिंग ऑयल की जगह देसी घी में पका सकते हैं।
  • सूप में मिलाकर भी घी खाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ