Weight Loss Diet: 30 दिनों में तेजी से घटेगा वजन! Dietitian ने बताया पूरे दिन का रूटीन

Weight Loss: वेट लॉस के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना जरूरी है। हम आपको डाइटीशियन प्रेरणा द्वारा बताई गई कुछ हेल्दी ईटिंग टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपका वजन तेजी से कम होगा।

Weight Loss Tips

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Weight Loss: ज्यादा वजन होना आजकल एक नई समस्या बन गया है। खासकर महिलाओं को पेट के आसपास जमा फैट ज्यादा परेशान कर रहा है। ऐसा लंबे समय तक बैठकर काम करना, खानपान से जुड़ी लापरवाही और कम फिजिकल एक्टिविटी कारण हो सकते हैं। ज्यादा वजन के कारण डायबिटिज, बीपी जैसी कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वेट लॉस के लिए फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ एक अच्छा डाइट प्लान होना भी जरूरी है। हम आपको डाइटीशियन द्वारा शेयर किए गए डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों के अंदर अपने वजन में फर्क देखेंगे। यह डाइट प्लान डाइटीशियन प्रेरणा ने बताया है, जो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

वेट लॉस के लिए बेस्ट डाइट प्लान

1. पानी और आंवला जूस

विज्ञापन

सुबह की शुरुआत आपको खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच आंवले का रस मिलाकर पीना होगा। इसके बाद आपको कम से कम 1 लीटर तक पानी पीना होगा।

विज्ञापन

2. नाश्ते में खाएं पोषण

जी हां, इसका मतलब है कि ब्रेकफास्ट में आपको हर तरह का न्यूट्रिएंट लेना होगा। सबसे पहले तो डाइटीशियन बताती हैं कि हमें नाश्ता स्किप करना ही नहीं है। आपको नाश्ते में प्रोटीन, कार्ब, कैल्शियम और सब्जियां होना जरूरी है। आप पोहा, इडली-डोसा या फिर मूंग दाल का चीला खा सकते हैं।

विज्ञापन

3. हर्बल टी

आप आफ्टरनून में फलों और नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ आप अदरक या लेमनग्रास टी पी सकते हैं। ध्यान रहे, वेट लॉस के लिए आपको कैफीन से दूरी बनानी जरूरी है। यह चाय आपके मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करती है।

विज्ञापन

4. ऐसा होगा लंच

वेट लॉस के लिए लंच में आपको 1 मल्टीग्रेन रोटी खानी है। इसके साथ-साथ आपको 1 कटोरी सब्जी और 1 कटोरी खीरा-टमाटर का सलाद खाना है। आपको लंच खाने से पहले सलाद खाना होगा और लास्ट में 1 गिलास सादी और पतली छाछ पीनी है।

विज्ञापन

5. डिनर में लिक्विड लें

रात को आपको अपनी डाइट हल्की रखनी है। रात को कार्ब्स जैसे- रोटी, चावल की जगह आपको दाल का सूप, नॉनवेज खाते हैं तो चिकन सूप पी सकते हैं। इसके साथ आप 1 कटोरी फ्राइड वेजिटेब्लस खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ