घर का खाना खाने से वजन बढ़ने के 3 बड़े कारण, खुद को फिट रखने के 5 उपाय

Weight Gain Reason: कुछ लोग घर का हेल्दी और साफ-सुथरा खाना खाते हैं, मगर फिर भी बढ़ते वजन को लेकर चिंतित रहते हैं। बढ़ा हुआ वजन देखने में तो अजीब लगता ही है, साथ में इससे कई बीमारियों के होने का भी खतरा रहता है। चलिए जानते हैं इसका कारण क्या है और कैसे खुद को इससे बचाएं।

Weight Gain Reason

Weight Gain Reason: वजन घटाना कड़ी मेहनत और जतन वाला काम है। बढ़ा हुआ वजन शरीर की शेप के साथ-साथ बीमारियां भी लाता है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। मगर एक कारण बड़ा ही अजीब है, वो यह है कि कुछ लोग न तो बाहर का खाना खाते हैं, और न ही ज्यादा अनहेल्दी फूड खाते हैं फिर भी बढ़े हुए वजन को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसा अक्सर खाने में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट फूड्स जैसे रोटी, चावल होना और प्रोटीन की मात्रा कम होना हो सकता है। ये सभी चीजें असंतुलन का काम करती हैं जिससे वजन बढ़ता है। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख कारण और बचाव के तरीके।

विज्ञापन

घर का खाना खाने के बाद क्यों बढ़ता है वजन?

इसके कुछ मुख्य कारण इस प्रकार है :-

तनाव होना

विज्ञापन

अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव को भी प्राथमिकता दे रहे हैं तो वो वजन बढ़ने का एक कारण है। स्ट्रेस और तनाव ईमोशनल ईटिंग को बढ़ावा देते हैं। ईमोशनल ईटिंग में इंसान ज्यादा खाता है और अक्सर इस प्रकार की ईटिंग में इंसान जंक फूड या मीठी चीजें खाते हैं। तनाव में एक हार्मोन भी रिलीज होता है जो वेट गेन का कारण बनता है।

विज्ञापन

कैलोरी

घर के खाने में भी कैलोरी हो सकती है। सिर्फ किसी फूड आइटम को हेल्दी होने की श्रेणी में रखा गया है, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं होता है कि वह फूड आइटम वजन नहीं बढ़ा सकता है। जैसे कि नट्स- काजू, बादाम या बीज, ये सेहतमंद होते हैं, मगर इन्हें ज्यादा मात्रा में खाना ओवरईटिंग होता है। ओवरईटिंग से वजन बढ़ता है। इसलिए इन चीजों को खाने की भी एक सीमा तय करना जरूरी है।

विज्ञापन

पूरा दिन बैठे रहना या लेट सोना

जो लोग कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं या फिर पूरा दिन सिर्फ बैठे या लेटे रहते हैं, उनका भी वजन बढ़ सकता है, चाहे फिर वे कितना भी हेल्दी खाना क्यों न खा लें। जो लोग रात को लेट सोते हैं, उनका भी वजन बढ़ सकता है। लेट सोने की आदत वेट गेन के सबसे खतरनाक कारणों में से एक है। रात को देर से सोने वाले लोग ओबेसिटी के शिकार होते हैं।

विज्ञापन

Weight Loss Tips

कैसे रहें फिट?

अगर आप स्वस्थ और संतुलित आहार खा रहे हैं और फिर भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लें। जैसेः-

विज्ञापन
  • समय पर सोना शुरू कर दें।
  • सुबह जल्दी उठकर थोड़ी कसरत व योग करें।
  • खूब पानी पिएं।
  • खाने में कैलोरी की मात्रा घटाएं।
  • चावल और रोटी का इनटेक कम करें।
  • खाने के पोर्शन पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें- पैकेज्ड फूड्स से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, मिले छिपे हुए केमिकल्स, रिसर्च में हुआ खुलासा  

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ