Waterproof Mascara भी लगा सकता है खूबसूरती पर दाग! जानें नुकसान

Waterproof Mascara Side Effects: वाटरप्रूफ मस्कारा पूरे दिन टिके रहने के चलते फेमस है। आम मस्कारा बरसात या पसीने में बह जाते हैं। लेकिन ये मस्कारे आपकी आंखों से मस्कारा को साफ नहीं होने देते हैं। इन मस्कारों को लोग ज्यादातर गर्मियों, किसी फंक्शन या आउटिंग में इस्तेमाल करते हैं। पर क्या वाटरप्रूफ मस्कारा के कुछ नुकसान भी हैं? जानिए।

Side Effects of Waterproof Mascara

Side Effects of Waterproof Mascara

Waterproof Mascara Side Effects: वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने में काफी आसान होता है। ये मस्कारे आंखों में लंबे समय तक टिके रहते हैं। लड़कियां इस मस्कारा का यूज रोजाना करती हैं क्योंकि इसे बार-बार लगाना नहीं पड़ता। हालांकि मस्कारा लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है, लेकिन वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने के कुछ नुकसान भी हैं जो घातक हो सकते हैं। वाटरप्रूफ मस्कारा जिद्दी प्रकृति का होता है, इसे आंखों से साफ करने में बड़ी कठिनाई आती है। यह टिकाऊ होते हैं, लेकिन हानिकारक भी होते हैं। जानिए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में।

विज्ञापन

वाटरप्रूफ मस्कारा से होने वाले नुकसान

क्लीनिंग प्रॉब्लम

वाटरप्रूफ मस्कारा को साफ करने के लिए किसी हैवी रिमूवर की जरूरत पड़ती है, जो आंखों की पलकों के आसपास की स्किन से नेचुरल ऑयल को भी साफ कर देता है। बिना रिमूवर के मस्कारा साफ नहीं हो सकेगा और रिमूवर से स्किन का ऑयल बैलेंस बिगड़ेगा, जिससे स्किन पर खुजली और जलन हो सकती है।

विज्ञापन
Side Effects of Waterproof Mascara

Side Effects of Waterproof Mascara

पलकों का टूटना

वाटरप्रूफ मस्कारा स्ट्रांग केमिकल्स से बना होता है। ये आपकी कोमल पलकों को हार्ड बना देता है, जिसके टूटने की संभावना अधिक होती है। खासकर तब जब आपको इसे साफ करने के लिए जोर से रगड़ना पड़ता है।

विज्ञापन

आंखों में जलन

किसी-किसी वाटरप्रूफ मस्कारे में ऐसे रसायन मिले होते हैं जो आंखों में परेशानी या एलर्जी पैदा कर सकते हैं। खासकर उन लोगों की आंखों को जो हमेशा आई इंफेक्शन या लाल आंखों से पीड़ित रहते हैं।

विज्ञापन

गांठें बनना

वाटरप्रूफ मस्कारा कई बार इतनी जल्दी आंखों पर लगकर सूख जाता है कि उससे आंखों की पलकों पर गांठें या मोटी सी परत बैठ जाती है। इस परत को साफ करने में परेशानी हो सकती है। यही नहीं, इससे साफ करते समय आंखों की पलके भी टूट सकती हैं।

अप्लाई करने में परेशानी

ये मस्कारे हार्ड होते हैं, इन्हें लगाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। कई बार इस मस्कारे से आंखों में सही से फिनिशिंग भी नहीं आती। अगर गलत तरीके से लगाया गया होगा तो फिर उसे साफ करने में और मुश्किलें होंगी।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप वाटरप्रूफ मस्कारा लगाती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे:

  • मस्कारा से पहले पलकों पर प्राइमर लगाएं।
  • अगर प्राइमर नहीं है तो वैसलीन या कोई पेट्रोलियम जैली लगाकर मस्कारा अप्लाई करें।
  • कम से कम वाटरप्रूफ मस्कारा यूज करें, जैसे किसी खास  अवसर पर या वैकेशन पर।
  • अपने नॉर्मल मस्कारा को डेली लाइफ में यूज करें।
  • अगर आपकी आंखें संवेदनशील हैं तो उस पर मस्कारा लगाने से परहेज करें।

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर ग्लोइंग लुक के लिए फॉलो करें CTOM स्किन केयर, कांच जैसी चमकेगी त्वचा

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ