Water Tank Cleaning Tips: हम सभी के घरों में पानी की टंकी होती है और उसको साफ रखना कई बार एक झंझट लगती है। हालांकि, मजबूरी में ही सही लेकिन पानी की टंकी को साफ करना जरूरी हो जाता है। टंकी में बैक्टीरिया या गंदगी के होने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपके लिए भी बार-बार पानी की टंकी में काई जमना और उसे साफ करना एक झंझट का काम हो गया है तो इसके लिए आप एक आसान ट्रिक को अपना सकते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक खास लकड़ी के बारे में बताया गया है। उसके इस्तेमाल से पानी की टंकी को खराब होने से बचाया जा सकता है।
101 साल तक नहीं होगी पानी की टंकी खराब
वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है कि पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी को डालने पर उसमें काई नहीं लगती है। जामुन की लकड़ी एक प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ है, जो पानी की टंकी से हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मददगार होते हैं।
ये भी पढ़ें- वजन कम करना सेहत के साथ-साथ कई तरह से फायदेमंद, जानें इसके 12 बेनिफिट
RO की जगह जामुन की लकड़ी का करते थे इस्तेमाल
पहले के समय में आरओ नहीं हुआ करते थे और लोग मटकों का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में पानी को शुद्ध बनाए रखने के लिए मटके में जामुन की लकड़ी डाल देते थे। यहां तक कि कुओं में भी जामुन की लकड़ी डाल दी जाती थी, जिससे पानी को साफ रखा जा सके।
जामुन की लकड़ी की खासियत
जामुन की लकड़ी अपनी खासियत के वजह से पानी में सालों तक सही रहती है और सड़ती नहीं है। साथ ही पानी को भी दूषित होने से बचाए रखती है। जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल नाव बनाने के लिए भी इसलिए ही किया जाता है क्योंकि वो पानी के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होती है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
4 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
20 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
21 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines