AC चलाते समय न भूलें पानी का कंटेनर, वरना हो सकती है सेहत से जुड़ी ये परेशानी

ऐसे कई लोग हैं जो एसी चलाते समय रूम में पानी की बाल्टी या कंटेनर रखते हैं। इसके साथ ही बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो ऐसा नहीं करते हैं अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो जाहिर सी बात है आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। तो आइए जानते है AC चलाते समय रूम में पानी की बाल्टी या कंटेनर क्यों रखना चाहिए।

AC चलाते समय न भूलें पानी का कंटेनर, वरना हो सकती है सेहत से जुड़ी ये परेशानी

Water In AC Room: इस भीषण गर्मी में एसी का इस्तेमाल तो एक आम सी बात हो गई है। आजकल ज्यादातर लोगों को भी एसी की आदत हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप एसी वाले कमरे में काफी समय तक बैठते हैं तो यह आपके रूम की नमी को खींच लेता है जिससे आपकी त्वचा सूख सकती है और आंखों में जलन, सांस से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। इसके साथ ही यह सेहत पर और भी काफी खराब प्रभाव डाल सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए जब भी आप एसी वाले रूम में बैठें तो पहले एक पानी की बाल्टी या कंटेनर जरूर रखें। यह कमरे में जरूरी नमी बनाए रखता है और वातावरण को संतुलित करता है। आइए जानते हैं अगर आप एसी रूम में पानी नहीं रखते हैं तो आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

शरीर में सूखापन और दर्द

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा कई लोगों के साथ होता है एसी में सोने के बाद शरीर में सूखापन और दर्द होने लगता है। इसलिए क्योंकि एसी की सूखी हवा से त्वचा, आंखें और गला सूखने लगते हैं। इसके साथ ही शरीर में जकड़न, सिर दर्द और जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। तो ध्यान रहें एसी चलाते समय रूम में पानी अवश्य रखें।

सांस की तकलीफ

जिन भी लोगों को सांस की तकलीफ है, उनके लिए एसी की सूखी हवा खतरनाक हो सकती है। इससे सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और खांसी बढ़ सकती है। जिससे सेहत पर काफी खराब प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

एलर्जी का खतरा

ऐसे बहुत से लोग हो जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है और अगर ये कम नमी वाली हवा में रहते हैं। तो इससे इन लोगों को स्किन रैशेज, आंखों में जलन और छींक जैसी एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं।

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

अगर आप लगातार एसी में रहते हैं तो इससे आपके शरीर से पानी धीरे-धीरे बाहर निकलता रहता है। इसके साथ ही पानी की मात्रा पूरी न हो, तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे थकावट, चक्कर और कमजोरी हो सकती है। तो एसी में बैठने से पहले पानी की बाल्टी या पानी से भरा बर्तन जरूर रखें।

विज्ञापन

नींद में खलल और थकान

Image Source Freepik

एसी की ठंडी और सूखी हवा नींद को बहुत ही प्रभावित करती है। इससे नींद बार-बार टूट सकती है और सुबह उठने पर ताजगी की बजाय थकावट महसूस होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ