Symptoms of Dehydration: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में अगर व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो इससे उसे थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। जब व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होती है, तो उसे पहले ही कुछ संकेत दिखने लगते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति के शरीर में तब दिखाई देते हैं। जब उसकी बॉडी में पानी की कमी होने लगती है।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
डार्क सर्कल
जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तो व्यक्ति की आंखों के नीचे काले-काले डार्क सर्कल होने लगते हैं।
स्किन का रूखापन
गर्मियों में भी कुछ लोगों को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इससे स्किन रूखी व बेजान होने लगती है, जो दिखने में डल व काली लगती है।
होंठ सूखना
शरीर में पानी की कमी होने पर होंठ सूखने लगते हैं। उन पर पपड़ी आने लगती है, जो दिखने में भद्दे लगते हैं।
मसल्स में खिंचाव आना
शरीर में पानी की कमी का सबसे ज्यादा असर मसल्स पर पड़ता है। इससे मसल्स में खिंचाव आने लगता है, जिससे दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
दर्द होना
बॉडी में पानी की कमी होने पर यूरिन पास आउट करते समय दर्द हो सकता है। इसके अलावा पेशाब का रंग भी पीला हो जाता है।
बॉडी में पानी की कमी को पूरा कैसे करें?
- खीरा, टमाटर, ककड़ी और तोरी आदि हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
- जो लोग गर्मियों में सेब, तरबूज, संतरे और केले आदि मौसमी फल खाते हैं, उनके शरीर में भी पानी की कमी नहीं होती है।
- इस मौसम में नारियल पानी, नींबू पानी, गन्ने का जूस, लस्सी और छाछ पीना भी फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! क्या आप भी करते हैं तकिए का इस्तेमाल? हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
2 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
4 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
4 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
6 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
8 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
10 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
12 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines