Water Chestnut Benefits: सर्दियों में रोज करें सिंघाड़े का सेवन, मोटापे से लेकर कैंसर की बीमारी रहेगी दूर

Water Chestnut Benefits: अगर आप हर रोज अपनी डाइट में सिंघाड़े को शामिल करते हैं, तो ये आपके शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही आपके वजन को भी कंट्रोल करता है।  

Water Chestnut Benefits

Water Chestnut Benefits

विज्ञापन

कैंसर के खतरे करता है कम

सिंघाड़ा अपने भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड तत्व के कारण कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है। ये कंपाउंड्स को कैंसर कोशिका के वृद्धि को रोकने, सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है।

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन  सिस्टम

सिंघाड़े में मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। फाइबर पेट को साफ करने, कब्ज को रोकने और आंतों की हेल्दी बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।

विज्ञापन

वजन करता है कंट्रोल

सिंघाड़ा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसकी कम कैलोरी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे आपको अपना वजन घटाने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ये हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के लेवल और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों के खतरे को कम करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ